अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्णिया अत्यधिक शराब पीने से बुजुर्ग की मौत…

पूर्णिया बिहार में शराबबंदी पर एकबार फिर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई है।जिसके बाद पूर्ण शराबबंदी की हवा निकल गई है।जिस जगह लाश बरामद हुई है इसके आसपास कई अवैध शराब की भट्टी चलती है।मृतक की पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि उसका पति राजेन्द्र सहनी शराब पीने का आदी था।लाइन बाजार के पास एक अस्पताल के पास चाय दुकान चलाता था।सुबह कुछ लोगो ने पति के मरने की सूचना दी,जिसके बाद सदर अस्पताल पहुँकर शव की पहँचान की।सदर थानाध्यक्ष जितेंद्र राणा ने बताया कि किसी ने सूचना दी कि केला बगान के समीप सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ है।जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।शव की पहँचान लाइन बाजार निशीगंज मोहल्ला निवासी राजेन्द्र सहनी के रूप में की गई है।मृतक की पत्नी ने बताया कि वे लोग दरभंगा के रहने वाले है।पति के शराब पीने की आदत से अपने बेटे के साथ रहती है।बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के केला बागान के समीप देशी शराब बनाई और बेची जाती है। मृतक द्वारा अत्यधिक शराब सेवन करने से सड़क पर गिरकर मृत्यु हो गई होगी।इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत कैसे हुई है इसका पता तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौप दिया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button