अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

DGP के निर्देश पर DG टीम की हिलसा थाना में रेड, ADG अमित कुमार के नेतृत्व में चली छापेमारी…

नालंदा इस बार फिर एक थाना में छापेमारी चल रही है लेकिन इस बार थाना की छापेमारी में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय नहीं हैं।बल्कि उनके जगह एडीजी लॉ एंड आर्डर अमित कुमार छापेमारी कर रहे हैं।एडीजी अमित कुमार सीएम नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में पहुंचे हुए हैं।डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के निर्देश पर अमित कुमार ने शुक्रवार को दोपहर बाद नालंदा जिले के हिलसा थाना पहुंचे।हिलसा थाना में एडीजी की छापेमारी अब भी जारी है।थाना के काम-काज और थाना के काम करने के तरीके की जांच की जा रही है।दरअसल, पुलिस मुख्यालय को हिलसा थाना की पुलिस टीम के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी।जिस कारण हिलसा थाना और थानेदार समेत उनकी पूरी टीम डीजीपी के रडार पर आ चुकी थी।इसके बाद ही डीजीपी की तरफ से एडीजी अमित कुमार को थाना पर अचानक छापेमारी करने का आदेश दिया था।अचानक थाना में एडीजी के पहुंचने पर थानेदार सहित सभी पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है।थाने के पुलिस टीम पर लगे सारे आरोपों की जांच की जा रही है।सोर्स बता रहे हैं कि आरोप अगर सही मिले तो थाने की पूरी पुलिस टीम पर पुलिस मुख्यालय सख्त कार्रवाई कर सकता है।डीजीपी को इस जांच की रिपोर्ट का इंतजार है।आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय स्पष्ट कर दिया था कि वो बिहार पुलिस के नकारात्मक छवि को बदलना चाहते हैं।इसके लिए गलत काम करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मियों को वो बख्शने वाले नहीं है।इसी उद्देश्य से खुद डीजीपी और उनके डीजी टीम में शामिल अधिकारी बिहार के किसी भी जिले के थाने में किसी भी वक्त अचानक छापेमारी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!