District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : बिहार दिवस पर जीविका स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, उत्पादों की हुई जमकर बिक्री

किशनगंज,22मार्च(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार दिवस के अवसर पर खगड़ा स्टेडियम में लगाए गए जीविका स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। पूरे दिन स्टॉल पर लोगों की भीड़ उमड़ती रही, जहां जीविका दीदियों द्वारा तैयार जायकेदार व्यंजन, कॉफी और विभिन्न उत्पादों की जमकर सराहना की गई।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी विशाल राज, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा तथा अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने स्टॉल का निरीक्षण किया और ‘दीदी की रसोई’ के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। अधिकारियों ने दीदियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उत्पादों की गुणवत्ता की प्रशंसा की।स्टॉल पर जीविका दीदियों द्वारा निर्मित महानंदा लीफ चायपत्ती एवं ओखली में तैयार मसालों की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इन उत्पादों की लोगों ने जमकर खरीदारी की, जिससे दिनभर स्टॉल पर चहल-पहल बनी रही।इस अवसर पर जीविका की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने जिले की सभी जीविका दीदियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीविका समूह की महिलाएं अपनी मेहनत, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के बल पर जिले एवं राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने बताया कि किशनगंज जिले में 20 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब तीन लाख जीविका दीदियां स्वरोजगार के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!