*द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग 2026*

– *मगध वॉरियर्स की टीम पहुंची फाइनल में*
– *पहले क्वालीफायर में मगध वॉरियर्स ने रोमांचक मुकाबले में सिवान टाइटंस को 22-20 से हराया*
– *एलिमिनेटर मैच में सारण स्ट्राइकर्स ने 39- 18 से सीतामढ़ी सेंटिनल्स को हरा कर सीतामढ़ी को रेस से बाहर कर दिया*
– *सिवान और सारण के बीच दूसरा क्वालीफायर कल सुबह, शाम को होगा फाइनल*
त्रिलोकी नाथ प्रसाद– 11 से 17 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग के छठे दिन मगध वॉरियर्स और सिवान टाइटंस के बीच हुए पहले क्वालीफायर मैच में मगध वॉरियर्स ने रोमांचक मुकाबले में सिवान टाइटंस को 22-20 से हरा कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
सारण तथा सीतामढ़ी के बीच हुए एलिमिनेटर मैच में सारण स्ट्राइकर्स ने 39- 18 से सीतामढ़ी सेंटिनल्स को हरा दिया। कल सुबह दूसरे क्वालीफायर मैच में सिवान और सारण के बीच होगा मुकाबला और जीतने वाली टीम बनेगी दूसरी फाइनलिस्ट।
आज खेले गए दोनों रोमांचक मैच के परिणाम और बेस्ट रेडर और बेस्ट डिफेंडर इस प्रकार रहे:-
*क्वालीफायर 1*
मगध वॉरियर्स VS सिवान टाइटंस
22 पॉइंट्स 20 पॉइंट्स
विजेता :- मगध वॉरियर्स
बेस्ट रेडर :- इंदु कुमारी ( सिवान टाइटंस )
बेस्ट डिफेंडर:- नैंसी प्रिया ( मगध वॉरियर्स )
*एलिमिनेटर*
सारण स्ट्राइकर्स VS सीतामढ़ी सेंटिनल्स
39 पॉइंट्स 18 पॉइंट्स
विजेता :- सारण स्ट्राइकर्स
बेस्ट रेडर :- मुस्कान ( सारण स्ट्राइकर्स )
बेस्ट डिफेंडर :- सुमन कुमारी ( सारण स्ट्राइकर्स )


