प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री ने पूर्णिया के युवा जदयू जिलाध्यक्ष राजू कुमार मंडल के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

त्रिलोकी नाथ प्रसाद – मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया के युवा जदयू जिलाध्यक्ष राजू कुमार मंडल के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि राजू कुमार मंडल जुझारू छात्र नेता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!