देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्णिया एसपी ने 12 थानाध्यक्षों से मांगा स्पष्टीकरण, एवं थानाक्षेत्र के बार्डर पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का थानाध्यक्षों को दिया निर्देश…

जिले में क्राइम कंट्रोल की दिशा में अब विभिन्न थाना क्षेत्रो में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।इसको लेकर 16 अप्रैल को हुए अपराध गोष्ठी में एसपी निशांत तिवारी ने संबंधित इलाकों के थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र के बार्डर पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का निर्देश जारी किया है।एसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में समीक्षा के दौरान मार्च 2018 में प्रतिवेदित कांडों की तुलना में कम कांडों का निष्पादन करने के आरोप में 12 थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण पूछा है।जिसमें केहाट, मुफस्सिल, मधुबनी टीओपी, कसबा, चंपानगर ओपी, रौटा, सरसी, जानकी नगर, टीकापट‌्टी, बड़हरा, रघुवंश नगर ओपी एवं महिला थाना के थानाध्यक्ष शामिल हैं।एसपी ने कहा कि जिले के 

पुलिस अधीक्षक,पूर्णिया द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी में समीक्षा के क्रम में माह मार्च-2018 में प्रतिवेदित कांडों की तुलना में कम कांडों का निष्पादन करने के आरोप में निम्नांकित थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण की मांग किया गया है :-
  • के0हाट थाना प्रतिवेदित कांड -20 निष्पादित कांड-17
  • मुफफ्सिल थाना प्रतिवेदित कांड-21 निष्पादित कांड 18
  • मधुबनी टी0ओ0पी0 प्रतिवेदित कांड 22, निष्पादित कांड 20
  • कसवा थाना प्रतिवेदित कांड 25 ,निष्पादित कांड 24
  • चम्पानगर ओ0पी0 प्रतिवेदित कांड 08, निष्पादित कांड 06
  • रौटा थाना प्रतिवेदित कांड 09, निष्पादित कांड 08
  • सरसी थाना प्रतिवेदित कांड 19, निष्पादित कांड 17
  • जानकीनगर थाना प्रतिवेदित कांड 18, निष्पादित कांड 16
  • टीकापट्टी थाना प्रतिवेदित कांड  24, निष्पादित कांड 21
  • बड़हरा थाना प्रतिवेदित कांड 21, निष्पादित कांड 17
  • रघुवंशनगर ओ0पी0 प्रतिवेदित कांड 14, निष्पादित कांड 12
  • महिला थाना प्रतिवेदित कांड 07, निष्पादित कांड 02

बायसी, मुफ्फसिल, रघुवंशनगर ओपी, मीरगंज एवं सरसी चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र सिंह 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!