ताजा खबर

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने आज 5 बजे अप. में अपने कार्यालय कक्ष में शून्यकाल को ऑनलाइन करने हेतु सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों एवं नेवा टीम के साथ एक समीक्षा बैठक की।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/शून्यकाल में माननीय सदस्य बिना पूर्व सूचना के तात्कालिक महत्वपूर्ण जनहित और लोक महत्व के मुद्दे उठा सकते हैं। विधान सभा अध्यक्ष यह तय करते हैं कि किसी मुद्दे को शून्यकाल के तहत उठाने की अनुमति दी जाए या नहीं। माननीय सदस्यों को शून्यकाल की सूचना सुबह 9 से 10 के बीच देनी होती है, जिसके कारण उन्हें सत्र प्रारंभ होने से पहले भी विधान सभा आना पड़ता है। इस प्रक्रिया से माननीय सदस्यों को असुविधा होती है।

माननीय सदस्यों के कठिनाई को दूर करने के लिए माननीय अध्यक्ष महोदय ने इस बैठक में नेवा की टीम को शून्यकाल की प्रक्रिया सोमवार दिनांक 23 फरवरी 2026 से पूर्ण रूप से से डिजिटल करने का निदेश दिया । इसके अंतर्गत माननीय सदस्य शून्यकाल के तहत उठाए जाने वाले मुद्दे को अधिकतम 50 शब्दों में यूनिकोड फ़ॉन्ट में पोर्टल पर रखेंगे। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक माननीय सदस्यों के लिए नेवा पोर्टल पर सेंड बटन को सक्रिय किया जाएगा ,जिससे माननीय सदस्यों के शून्यकाल की सूचना ऑनलाइन नोटिस के रूप में विधान सभा के पोर्टल पर दिखने लगेगा। यह नोटिस माननीय अध्यक्ष महोदय के समक्ष अनुमोदन हेतु आएगा। माननीय अध्यक्ष ने इस नई ऑनलाइन प्रक्रिया से माननीय सदस्यों को अवगत कराने के लिए कल दिनांक 19 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक विभिन्न बैच में माननीय सदस्यों के निजी सहायकों हेतु ट्रेनिंग आयोजित करने का निर्देश नेवा की टीम को दिया ।

इस बैठक में बिहार विधान सभा की प्रभारी सचिव श्रीमती ख्याति सिंह के साथ नेवा की टीम एवं विधान सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!