ताजा खबर

नीतीश सरकार में रोजगार के मोर्चे पर बिहार की बड़ी छलांग, नए अवसरों का खुला द्वार- जद (यू0)

मुकेश कुमार/जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की सरकार ने पिछले छह वर्षों में रोजगार सृजन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया है। अप्रैल 2020 से 6 फरवरी 2026 तक कुल 9 लाख 84 हजार 141 लोगों को नौकरी मिली, जो सुशासन और प्रतिबद्ध नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इनमें 7 लाख 95 हजार 832 नियमित नियुक्तियाँ, 1 लाख 17 हजार 784 संविदा पर बहाल कर्मी तथा 70 हजार 525 बाह्य स्रोतों से नियोजित कर्मी शामिल हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि सरकार ने हर स्तर पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर और सुनियोजित प्रयास किए हैं।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की सरकार ने 1 लाख 50 हजार 561 नए पदों पर शीघ्र नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और बिहार लोक सेवा आयोग एवं अन्य संबंधित आयोगों को इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से युवाओं को नौकरी देने के लिए भर्ती प्रक्रिया सतत रूप से जारी है, जिससे पारदर्शिता और गति दोनों सुनिश्चित हो रहे हैं। यह सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि युवाओं को अवसर देने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग को आईएसओ प्रमाणीकरण प्राप्त होना राज्य की प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गुणवत्ता और दक्षता का प्रमाण है। आज बिहार सरकार 14 विभागों के माध्यम से 153 प्रकार की जनसेवाएँ नागरिकों तक पहुँचा रही है, जिससे शासन व्यवस्था अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनी है।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने रोजगार, सुशासन और सेवा वितरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। सरकार का लक्ष्य केवल पदों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि युवाओं को स्थायी और सम्मानजनक अवसर प्रदान करना है। आने वाले समय में भी यही प्रतिबद्धता और तेजी बनी रहेगी, जिससे बिहार विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!