किशनगंज : निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार-मुक्त पुलिसिंग हेतु जन-सुनवाई का आयोजन
किशनगंज,20जनवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आम जनता की समस्याओं के समाधान तथा पुलिस-जन सहभागिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को जन-सुनवाई सह पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक किशनगंज संतोष कुमार करेंगे। जानकारी के अनुसार, यह जन-सुनवाई अपराह्न 03 बजे कुर्लीकोट थाना परिसर एवं अपराह्न 04:30 बजे गलगलिया थाना परिसर में आयोजित होगी। इस दौरान आम नागरिक अपनी शिकायतें, सुझाव एवं समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार-मुक्त पुलिसिंग को बढ़ावा देना तथा जन-विश्वास को और मजबूत करना है। पुलिस ने अधिक से अधिक नागरिकों से इस कार्यक्रम में सहभागिता कर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है।

