अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मौत का कारोबार, 25 लाख की नकली दवा बरामद…

ड्रग विभाग ने पटना के कंकड़बाग इलाके में छापेमारी कर 25 लाख की नकली दवाइयां बरामद की है।इस धंधे में शामिल व्यक्ति का नाम संजय बतया जा रहा है।पटना के कंकड़बाग थानाक्षेत्र अंतर्गत पूर्वी अशोक नगर के रोड नंबर 14 के मकान संख्या 54  में भारी मात्रा में नकली दवाओं की खेप हुई बरामद,औषधि विभाग के द्वारा की जा रही है छापेमारी छापेमारी के दौरान कई रोजमर्रा में आने वाली दवाएं हुई है नकली बरामद…

छापेमारी के दौरान औषधि विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर सचिदानंद ने बताया है स्टेट बैंक के एक कर्मचारी के मकान में आवास में 2008 से नवादा रजौली का रहने वाला संजय कुमार संजय कुमार ने मकान रेंट पर लिया था और आज से 9 महीने पहले अपने परिवार के साथ मकान को छोड़कर चला गया मकान के दो कमरों को किराए पर ले रखा था जिसमें अवैध और नकली दवाओं का कारोबार धल्लदे से चला रहा था और इस बात को गुप्त सूचना जैसे ही औषधि विभाग के अधिकारियों को लगी उन्होंने टीम बनाकर इस मकान में छापेमारी की तो करीब 25 से 30 लाख के नकली दवाएं बरामद की गई छापेमारी करने गए औषधि विभाग की टीम उस समय सकते में आ गई जब इस मकान में कुछ ऐसे भी दवाएं थे जिनकी शीशी तो पैक थी और उन्हें दवाएं भी भरी थी।

नकली दवा बरामद

पटना ड्रग माफिया के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जाने के बाद भी नकली दवाओं का काला कारोबार खत्म नहीं हो रहा है।गुरुवार दिनांक-05.04.2018 को फिर से ड्रग विभाग की टीम ने पटना के कंकड़बाग के अशोक नगर स्थित एक निजी मकान में छापेमारी कर 25 लाख की नकली और एक्सपायरी दवा बरामद की है।ड्रग इंस्पेक्टर सच्चिदानंद की माने तो ड्रग माफिया नवादा का रहनेवाला संजय है जो कि किराये के मकान में गोदाम बना रखा था और यहां से रिटेलर के यहां नकली दवा सप्लाई करता था।बरामद नकली दवाइयां कई बड़ी कंपनियों के नाम की दवा तैयार जा रही थी।ड्रग इंस्पेक्टर सच्चिदानंद के अनुसार ये सारी नकली दवाइयां बाहर से सप्लाई हो रही थी और यहां सिर्फ बड़ी कंपनियों के नाम से पैकेड कर रिटेलर को बेचा रहा था।मौके पर से कई नामी कंपनियों के होलोग्राम भी बरामद किये गए हैं।डीआई के मुताबिक संजय नाम का व्यक्ति पहले भी नकली दवा के कारोबार में शामिल रह चुका है और ऐसा लगा रहा है कि वो कई सालों से इस धंधे में लिप्त रहा है।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!