भारत-पाकिस्तान के 1971 ई के युद्ध के भारत विजय के उपलक्ष्य में विजय दिवस का आयोजन किया गया

नवेंदु मिश्र
मेदिनीनगर – 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच लड़े गए युद्ध में भारत के अभूतपूर्व जीत के उपलक्ष्य में आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के द्वारा राजा भाऊ स्मृति संघ भवन के सभागार में विजय दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अपना उद्गार प्रकट करते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि 1971 में आज ही के दिन पूर्वी पाकिस्तान के कमांडर जनरल नियाजी ने 93,000 से ज्यादा सैनिकों के साथ भारतीय सेना के जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने आत्मसमर्पण किया था। यह भारत के युद्ध कौशल और रणनीति का एक अनोखा उदाहरण था। इस युद्ध के बाद भारतीय सेना का दुनिया ने लोहा माना था। आज के कार्यक्रम में 1962, 1965 और 1971 के लड़ाई में हिस्सा ले चुके स्वर्गीय कैलाश महतो के वीर नारी जीरामनी देवी को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त 1971 युद्ध में हिस्सा ले चुके गिरवर शुक्ल और विजय सिंह तथा कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके गया नंद पांडेय को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मातृ शक्ति और अतिथियों का क्रमशः पुष्प गुच्छ दे कर और माला पहना कर स्वागत सत्कार किया गया।
आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गया नंद पांडेय, महा सचिव सुनील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, संगठन मंत्री हरिहर तिवारी, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह, सचिव समता प्रसाद शर्मा, प्रेमचंद शुक्ल, विकाश तिवारी, पंकज तिवारी, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार दुबे, गिरवर शुक्ल, अंजनी सिंहा, सुधीर चौबे, जनार्दन सिंह, विजय प्रसाद सिंह, विहिप से देवराज शर्मा, घनश्याम गुप्ता, विवेक सिंह, मुकेश प्रजापति, धनंजय सिंह, योगेंद्र सिंह, समाज सेवी सत्यनारायण तिवारी, अखिलेश तिवारी, जितेंद्र तिवारी, पप्पू तिवारी, उर्मिला तिवारी, चांदनी तिवारी, सीमा तिवारी, निशा तिवारी, इंदु तिवारी इत्यादि की सहभागिता रही।


