ज्योतिष/धर्मझारखण्डताजा खबरयोजनारणनीतिविचार

घर – घर गाय, गांव – गांव गौशाला,यही हमारी आरोग्यशाला – विहिप

नवेंदु मिश्र

 मेदिनीनगर – स्थानीय श्री गौशाला,  बाय पास रोड,  बैरिया,  मेदिनीनगर में गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद  _  बजरंग दल,  पलामू के द्वारा गौ माता का पूजन वंदन किया गया।  तत्पश्चात,  गौ माता को गुड और लड्डू का प्रसाद खिलाया गया।  परिषद के सदस्यों ने गौ माता और गौ शाला के स्थिति देख कर तत्काल दो कट्टा पशु चारा मंगवा कर गौ माता के चारा हेतु उपलब्ध करवाया।  बरसात के कारण कीचड़ हो जाने के कारण गौ माता को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए परिषद ने गौ शाला के लिए प्रयाप्त मात्रा में मोरम उपलब्ध कराने का व्यवस्था भी किया।
अपने बौद्धिक वक्तव्य में विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य सह जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि भारतीय – संस्कृति,  गौ संस्कृति का ही स्वरूप है।  गोपाष्टमी महापर्व के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण प्रथम बार गोचारण के लिए नंगे पैर निकले थे।  वैज्ञानिक शोध से पता चला है कि गए में अत्यधिक सकारात्क ऊर्जा होती है।  गाय की रीढ़ की हड्‌डी में स्थित सूर्यकेतु स्नायू हानिकारक विकिरण को रोककर वातावरण को स्वच्छ बनाती है। यही सूर्यकेतु नाड़ी सर्वरोग नाशक,  सर्व विषनाशक होती है।  गौ माता के पूजन से गौ माता के साथ त्रिदेव की कृपा एवं आशीर्वाद भी प्राप्त होती है।उन्होंने बताया कि अगर घर घर गाय पाले जाएं तो प्रत्येक घर आरोग्य रहेगा।विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य नशामुक्त भारत,  रोजगारयुक्त नौजवान,  कर्जमुक्त किसान और गो-दूग्धयुक्त भारत का निर्माण करना है।
आज के कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य सह जिला पालक दामोदर मिश्र,  मंत्री अमित तिवारी,   बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,   विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह,   धर्म प्रसार प्रमुख अंकित कुमार गुप्ता,   प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा,  बलोपासना प्रमुख विकाश कुमार कश्यप,   सेवा प्रमुख  सुधाकर गोपाल कृष्ण तिवारी,  समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी,  नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी,   प्रकाश विश्वकर्मा,  अरुण कुमार और गौशाला प्रबंधन समिति के सत्येंद्र पांडेय और नरेंद्र मेहता इत्यादि की सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!