विकास के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक आरक्षण का लाभ पहुँचे इसके लिए इसे आर्थिक आधार पर किया जाए :- कमलेश सिंह

भारती मिश्रा/रांची 128 साल पहले राजा बलवंत सिंह के द्वारा गठित संगठन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड़ इकाई की बैठक हरमू स्थित बाबू कुंवर सिंह पार्क में समाज के अग्रज डीके सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में विषय प्रवेश कराते हुए संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ललन सिंह पांच प्रस्ताव रखा।पहला प्रस्ताव झारखंड़ क्षत्रिय आयोग का गठन किया जाए।दूसरा क्षत्रिय समाज के महापुरुषों के नाम पर शिक्षण संस्थान और स्मारकों का नामकरण हो, तीसरा क्षत्रिय समाज का हर राजनीतिक दलों में राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित हो,चौथा राज्य की राजधानी सहित सभी जिलों में क्षत्रिय छात्रावास का निर्माण सरकार की तरफ से किया जाए, पांचवी ई डब्ल्यू एस के तहत सवर्ण समाज को दी जाने वाली आरक्षण की नीति को और अधिक सरल बनाया जाए ताकि इसका लाभ समाज के गरीब परिवार के लोग उठा सके एवं एसटी एसी एक्ट 1989 में एक विशेष प्रावधान सेक्शन 18 दिया गया है जिसके कारण समाज मे आपसी वैमनस्यता बढ़ गयी है उसपर सुधार किया जाना चाहिए।
बैठक में संगठन को विस्तार दी गई और सभी नए सदस्यों को माला पहना कर एवम नियुक्ति पत्र देकर स्वागत किया गया। संरक्षक के रूप में डीके सिंह, प्रतुल शाहदेव,भोला सिंह,चंद्रकांत रायपत,अविनाश सिंह,बिनोद सिंह, रामबाबू सिंह,संजय सिंह,डॉ अभिषेक सिंह को शामिल किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में प्रदीप सिंह, दीपक सिंह,दिवाकर सिंह, प्रदेश सचिव के रूप में मुकेश सिंह,नितेश सिंह,चंदन सिंह,संतोष सिंह,राजकमल सिंह, करण प्रताप सिंह प्रेम शंकर सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह,बजरंग सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,सुनील सिंह, संजय सिंह,महाराणाप्रताप सिंह, राजू सिंह, रितेश सिंह, आदर्श सिंह,नरेंद्र सिंह,बलराम सिंह,उदय सिंह,राजन सिंह,समरेश सिंह,महिला मोर्चा की सचिव के रूप में ,सीमा सिंह, सुधा सिंह को मनोनीत किया गया।
संगठन के संरक्षण कमलेश सिंह ने बैठक में रखे गए पांच मांगों का समर्थन करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने आरक्षण पर बोलते हुए कहा कि आज समय आ गया है कि आरक्षण का लाभ देश के अंतिम पायदान पर बैठे हर कमजोर और जरूरत मंद व्यक्ति को मिल सके उसे लेकर आज हमारी संगठन बहुत गंभीर है। इसके लिए हम मांग करते है कि आरक्षण आर्थिक आधार पर हो न कि जाति या धर्म के नाम पर।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बिनय सिंह ने सभी नियुक्त नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय टीम के निर्देशन में आप सभी लोगों को दायित्व दिया गया है। और आप सभी के मेहनत और सहयोग से पूरे राज्य में हम सभी संगठन को मजबूत करेंगे।
उन्होंने कहा कि पूरे देश की इतिहास को देखे तो सबसे ज्यादा त्याग और बलिदान क्षत्रिय समाज ने ही दिया है। क्षत्रिय समाज को आज पीछे धकेल दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे ज्यादा सेवा,त्याग और बलिदान देने वाले समाज को पीछे धकेलने का मतलब है देश को पीछे धकेलना।
उन्होंने कहा कि आज हमारी जनसंख्या कम होने का मुख्य कारण है देश के एकता और अखण्डता के कारण लाखों क्षत्रिय समाज के हुतात्माओं ने बलिदान दिया जाना।
उन्होंने कहा कि आज हमारी लड़ाई और संघर्ष आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग को लेकर है। आर्थिक आधार पर पिछड़े देश का हर नागरिक को इसका लाभ मिल सके। एक बार आरक्षण का लाभ लेने वाले परिवार के अन्य सदस्य को आरक्षण से बाहर रखा जाए ताकि सभी जरूरतमंद और कमजोर वर्ग को लाभ मिल सके। अगर ऐसा होता है तभी सामाजिक न्याय हो सके।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सूरजदेव सिंह ने संगठन को गांव गांव तक ले जाने पर बल दिया। इसके लिए उन्होंने कहा कि हर जिले में एक एक प्रभारी बनाया जाए और समाज के लोगों को एक सूत्र में बांधने की कोशिश की जाए।
पांकी से मुकेश सिंह ने समाज में अपनी पुरानी परिवेश को वापस लाकर धर्म कर्म से जोडे जाने पर बल देने पर जोर दिया ताकि परिवार के सदस्यों को अच्छी संस्कार दी जा सके।
महिला मंच की अध्यक्षा मनिषा सिंह ने कहा कि हम सभी को संगठन को साथ लेकर चलना होगा और हमारी एक लक्ष्य और कार्य करने का तरीका अगर एक हो तो हम सफल जरूर होंगे।हमे आपसी मतभेद को भूलकर कार्य करना होगा तभी समाज का भलाई कर सकते है।जब देश के क्षत्रिय सँगठित होंगे तभी देश मजबूत होगा।
आज की बैठक में कमलेश सिंह,बिनय सिंह,ललन सिंह,डीके सिंह, राणा ऋषिकेश सिंह, सूरज शाहदेव,आदर्श सिंह, मनीषा सिंह,प्रतुल शाहदेव,भोला सिंह,चंद्रकांत रायपत,अविनाश सिंह,बिनोद सिंह, रामबाबू सिंह,संजय सिंह,डॉ अभिषेक सिंह,प्रदीप सिंह,यश प्रताप परमार, दीपक सिंह,दिवाकर सिंह, मुकेश सिंह,नितेश सिंह,चंदन सिंह,संतोष सिंह,राजकमल सिंह, करण प्रताप सिंह प्रेम शंकर सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह,बजरंग सिंह,सुनील सिंह, संजय सिंह,महाराणाप्रताप सिंह, राजू सिंह, रितेश सिंह, आदर्श सिंह,नरेंद्र सिंह,बलराम सिंह,उदय सिंह,राजन सिंह,समरेश सिंह,महिला मोर्चा की सचिव के रूप में ,सीमा सिंह, सुधा सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ललन सिंह ने एवम धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने किया।