ठाकुरगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पौआखाली में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट, एफआईआर दर्ज

किशनगंज,24अगस्त(के.स.)। फरीद अहमद, जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला ने अपने, सास-ससुर सहित कई लोगों पर मारपीट और रुपया मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता साहिन पति अलताब अंसारी ने पौआखाली थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उससे पैसों की मांग करते हैं। महिला का आरोप है कि पूर्व में हुई मारपीट के दौरान उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं, पति अलताब अंसारी ने भी स्वीकार किया कि उसके माता-पिता बार-बार ससुराल से रुपया लाने का दबाव बनाते हैं।

इसी मामले पर महिला के भाई अशरफ का कहना है कि अब तक कई बार पंचायत बैठ चुकी है, लेकिन किसी तरह का समाधान नहीं निकला। आरोप है कि पुनः इसी मुद्दे पर महिला के साथ मारपीट की गई।पौआखाली थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मामला पौआखाली थाना कांड संख्या 67/25 के तहत दर्ज किया गया है। मामले को आरोपियों से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया जा रहा है सम्पर्क होते ही उनका पक्ष भी रखा जाएगा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!