*6 जुलाई को गांधी मैदान, पटना में होगा “विराट विश्व सनातन संस्कृति महाकुंभ, लाखों की संख्या में जुटेंगे सनातनी- अश्विनी चौबे*

*देश के महान संतों, महामंडलेश्वर, कथा वाचक, विचारक महाकुम्भ में होंगे शामिल – अश्विनी चौबे*
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के संरक्षण में होगा ऐतिहासिक आयोजन
त्रिलोकी नाथ प्रसाद — पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं श्रीराम कर्मभूमि न्यास के संस्थापक आदरणीय श्री अश्विनी कुमार चौबे जी के संरक्षण में, भगवान परशुराम जन्मोत्सव के समापन अवसर पर पटना के गांधी मैदान में एक ऐतिहासिक आयोजन – विराट विश्व सनातन संस्कृति महाकुंभ – का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस दिव्य महाकुंभ की अध्यक्षता जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज करेंगे। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने हेतु देश के विभिन्न हिस्सों से अनेक महान संत, महामंडलेश्वर एवं धर्माचार्य पटना पधारेंगे। उनका आशीर्वाद, मार्गदर्शन एवं सान्निध्य इस आयोजन को एक अद्वितीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण में रूपांतरित करेगा।
इस आयोजन की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु आज पटना के इस्कॉन मंदिर स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन अर्जित शाश्वत चौबे द्वारा किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि इस विराट कार्यक्रम हेतु चार महीने पूर्व ही “सनातन संघ भारत जन चेतना” नामक अभियान की शुरुआत की गई थी, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में जाकर लाखों सनातन धर्मावलंबियों को जोड़ा गया। महाकुम्भ में बिहार के हर प्रखंड और पंचायत से श्रद्धालु गाँधी मैदान पहुंचेंगे। सनातन संवाहक मंदिरों के पुजारी, पुरोहित शांखनाद कर सनातन समरस समाज के निर्माण का आगाज करेंगे।
कार्यक्रम में भगवान परशुराम के जीवन, आदर्श एवं उनके विविध आयामों को प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही छह प्रमुख अवधारणाओं के माध्यम से सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान का संकल्प लिया जाएगा:
1. सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण
2. समरस और समावेशी समाज का निर्माण
3. युवा पीढ़ी में पराक्रम, शौर्य और सनातन जीवन मूल्यों का संचार
4. भगवान परशुराम की न्याय-प्रियता से प्रेरित राष्ट्र निर्माण
5. वैश्विक आतंकवाद, अन्याय, अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध सनातनियों का प्रहार
6. मठ-मंदिरों के पुजारी एवं पुरोहितों को उचित सम्मान, वित्तीय सहयोग और राजनीतिक संकल्प पत्र में स्थान
बैठक में भाग लेने वाले विभिन्न सनातनी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया कि 6 जुलाई को गांधी मैदान को सनातनियों से भरकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएंगे।
यह महाकुंभ न केवल सनातन धर्म की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाएगा, बल्कि एकता, चेतना और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर भी एक निर्णायक कदम सिद्ध होगा।
कार्यक्रम का आयोजन श्री राम कर्मभूमि न्यास द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजन डॉ अर्जित शाश्वत चौबे एवं संजय चौधरी ने किया। श्री राम कर्मभूमि न्यास के अध्यक्ष कृष्णकांत ओझा ने बैठक का संचालन किया sath ही महामंत्री अभिजीत कश्यप ने विषय प्रवेश कराया। कार्यक्रम में मुंबई से आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय ने भाग लिया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल विश्व कल्याणम के अध्यक्ष मृत्युंजय झा, परशुराम सेवा संघ एवं ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष जीतेन्द्र मिश्रा, चाणक्य विकास मोर्चा के अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, परशुराम सेवा सहायता फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा महामंत्री आशुतोष पाण्डेय, आदर्श ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण सेना के के डी पांडे, जागृति मंच शिव बल्लभ मिश्रा, भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष जिला परिषद जहानाबाद सुनीता देवी उपाध्यक्ष अनुराधा चौधरी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, परशुराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के सागर उपाध्याय, वशिष्ठ मंच के अध्यक्ष सिद्धनाथ तिवारी, चाणक्य चेतना मंच के संरक्षक सारदा रमन द्विवेदी, ब्राह्मण महासभा वैशाली के अध्यक्ष गौरव ओझा, विप्र विकास समिति के अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय, प्रज्ञा समिति के अजित शुक्ला, ब्राह्मण संस्कार मंच के संरक्षक संजय पांडे, राष्ट्रीय ब्राह्मण विकास मंच अमरेंद्र त्रिपाठी। बैठक में न्यास के विनोद ओझा, धनंजय चौबे, मीडिया प्रभारी मनीष तिवारी, अरुण सिंह प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू एकता सेवा ट्रस्ट, नारायण चंद्र संयोजक हिन्दू जागरण मंच, मनोज कुमार प्रज्ञा प्रवाह, अश्विनी कुमार उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, प्रदीप पांडे सनातन सेवा ट्रस्ट, राज गौरव सिंह भारत तिब्बत संघ, राजेंद्र प्रसाद सिंह, ममता शर्मा, राजेश रंजन वाजपेयी संयोजक हिन्दू जागरण मंच, ब्रजेश शुक्ला उप मुखिया, विशाल उपाध्याय ज़िलाध्यक्ष आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन कुशीनगर, के के सारस्वत बागेश्वर बिहटा फाउंडेशन, अशोक पाण्डेय, सम्पूर्णनंद पाठक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।