फिल्मी दुनिया

*खूबसूरत अभिनेत्री संजना पाण्डेय और गौरव झा की एक्शन पैक्ड फिल्म “नारी” 6 जून को होगी रिलीज*

गुड्डू कुमार सिंह/विश्वमूर्ति फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी एक्शन ड्रामा फिल्म “नारी” 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म की मुख्य भूमिका में संजना पाण्डेय और गौरव झा नजर आएंगे, जहां संजना पहली बार एक्शन अवतार में दिखाई देंगी। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण की सोच को एक नई ऊँचाई देती है।

फिल्म के निर्माता संजय पाण्डेय और देवेंद्र बंसल हैं, जिन्होंने बताया कि यह फिल्म समाज में महिलाओं की ताकत और उनके संघर्ष को मजबूती से प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि आज की नारी हर चुनौती का डटकर सामना कर सकती है और यही फिल्म की मूल भावना है।

फिल्म का निर्देशन सोम भूषण श्रीवास्तव ने किया है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म नारीत्व के सम्मान और आत्मबल पर केंद्रित है। फिल्म में न केवल एक्शन है, बल्कि भावनाओं, संघर्ष और सामाजिक संदेशों का गहरा मिश्रण भी है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों से जुड़ने की ताकत रखती है।

संजना पाण्डेय ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस फिल्म के जरिए उन्हें अपने अभिनय कौशल के एक नए पहलू को दिखाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण पर बनी यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी।

फिल्म में संजना और गौरव झा के साथ किरण सिंह, निशा तिवारी, रामसुजान सिंह, के के गोस्वामी, मटरू, जय सिंह, सुबोध सेठ, शाइना सिंह, संजय मिश्रा, पिंकी सहाय, प्रदीप महादेव पवार, सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का संगीत मुन्ना दुबे ने तैयार किया है, गीत प्यारेलाल यादव, राजेश मिश्रा और शेखर मधुर के हैं। तकनीकी पक्षों में समीर जहाँगीर सैयद (छायांकन), जितेन्द्र सिंह “जीतु” (संपादन), प्रवीण सेलार (नृत्य निर्देशन), और राजा यादव (पार्श्व संगीत) ने अहम योगदान दिया है। फिल्म का पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button