किशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 18 जिलों में नए डीएम की तैनाती

पटना/किशनगंज,31मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में राज्य के 18 जिलों को नए जिलाधिकारी (DM) मिले हैं, वहीं कई प्रमंडलों में नए आयुक्तों की नियुक्ति की गई है।

पटना के नए जिलाधिकारी बने त्यागराजन एसएम

गया के जिलाधिकारी रहे त्यागराजन एसएम को राजधानी पटना की कमान सौंपी गई है। पटना के पूर्व डीएम चंद्रशेखर सिंह को प्रमोट कर पटना का नया आयुक्त (कमिश्नर) बनाया गया है।

प्रमुख प्रमंडलीय बदलाव

  • राजीव रोशन को सारण का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है।
  • दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल किशोर अब दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त होंगे।
  • मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर का कमिश्नर बनाया गया है।
  • तिरहुत का कमिश्नर अब राजकुमार होंगे।
  • हिमांशु कुमार को भागलपुर का प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इन जिलों को मिले नए जिलाधिकारी

  • पटना – त्यागराजन एसएम
  • गया – शशांक शुभंकर
  • मधुबनी – आनंद शर्मा
  • बांका – नवदीप शुक्ला
  • बक्सर – विद्यानंद सिंह
  • मुंगेर – अरविंद कुमार वर्मा
  • नालंदा – कुंदन कुमार
  • दरभंगा – कौशल कुमार
  • पश्चिम चंपारण – धर्मेंद्र कुमार
  • खगड़िया – नवीन कुमार
  • जमुई – नवीन
  • पूर्णिया – अंशुल कुमार
  • सहरसा – दीपेश कुमार
  • भागलपुर – हिमांशु कुमार राय
  • गोपालगंज – पवन कुमार सिंह
  • कैमूर – सुनील कुमार
  • सिवान – आदित्य प्रकाश
  • वैशाली – वर्षा सिंह

प्रमुख बदलाव और नई जिम्मेदारियां

  • स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव आदित्य प्रकाश को सिवान का डीएम बनाया गया है।
  • नगर विकास विभाग की अपर सचिव वर्षा सिंह अब वैशाली की डीएम होंगी।
  • बांका के डीएम अंशुल कुमार को पूर्णिया भेजा गया है।
  • मधुबनी के डीडीसी दीपेश कुमार सहरसा के डीएम बनाए गए हैं।
  • जल संसाधन विभाग के पवन कुमार सिन्हा गोपालगंज के डीएम होंगे।
  • सुपौल के डीएम कौशल कुमार अब दरभंगा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • पंचायती राज निदेशक आनंद शर्मा मधुबनी के नए डीएम होंगे।
  • अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के निदेशक डॉ. विद्यानंद सिंह बक्सर के डीएम बनाए गए हैं।

बिहार सरकार द्वारा किए गए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को राज्य प्रशासन की चुस्ती-दुरुस्ती और प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!