ताजा खबर

*देश के नवनिर्माण में पंडित नेहरू का योगदान अतुलनीय: गौरव गोगोई*

*पंडित नेहरू ने देश को प्रगति पथ पर गतिमान किया: राजेश राम*

ऋषिकेश पांडे /देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजन ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता व असम कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

सदाकत आश्रम के बागीचे में स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता व असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि पंडित नेहरू का देश के निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। देश के युवाओं का भविष्य बनाने वाले आईआईटी, आईआईएम, एम्स, पीजीआई, इसरो, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, भेल जैसे संस्थान, लाखों हैक्टेयर भूमि की सिंचाई एवं करोड़ों लोगों को पेयजल देने वाली भाखड़ा नांगल, नागार्जुन सागर, हीराकुंड बांध जैसी सिंचाई परियोजना शुरू करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में याद किया जाता है। दुनिया में भारत की धाक जमाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि करते हैं।

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि देश की स्वतंत्रता से लेकर एक आधुनिक, सशक्त और प्रगतिशील भारत के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का अतुलनीय योगदान राष्ट्र सदैव कृतज्ञता के साथ याद करता रहेगा। उनकी दूरदर्शिता, विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनकी पुण्यतिथि पर मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में लोकसभा के उप नेता व असम के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम, राष्ट्रीय सचिव पूनम पासवान, विधायक प्रतिमा कुमारी दास, छत्रपति यादव, मोती लाल शर्मा, जमाल अहमद भल्लू, राजेश राठौड़, अजय चौधरी, ब्रजेश प्रसाद मुनन, डा0 संजय यादव, राजीव मेहता,संजय कुमार पाण्डेय, वैद्यनाथ शर्मा, सुधा मिश्रा, प्रदुम्न यादव, उदय शंकर पटेल, रीता सिंह, नीलू सिन्हा, मो0 शाहनवाज, मृणाल अनामय, रौशन कुमार सिंह, मो0 उमर सैफुल्ला खान, निधि पाण्डेय, विमलेश तिवारी, शरीफ रंगरेज, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, वरूण कुमार शर्मा, हेमन्त कुशवाहा, पंकज मिश्रा, राकेश चन्द्रवंशी, सुरेश कुमार, वीरेन्द्र कुमार दास, प्रेम राय, सौरभ कुमार, राज किशोर राय, रवि कुमार सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button