ताजा खबर

*कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने आयोजित की मकर संक्रांति पर चूड़ा दही मैत्री भोज*

ऋषिकेश पांडे/बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार पांडेय द्वारा मकर संक्रांति पर चूड़ा दही मैत्री भोज का आयोजन किया गया।

इस मैत्री भोज में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने मैत्री भोज में कहा कि कांग्रेस पार्टी में यह संस्कृति रही है कि वो पर्वों को उत्साह से मनाती है और मकर संक्रांति पर पूरे प्रदेश को भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ प्रेम का संदेश देते हैं।

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामना दी। इसके अलावा इस अवसर पर जुटे कांग्रेसजनों को भी बधाई दी। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए।

इसमें शामिल होने वाले नेताओं में प्रमुख हैं कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रो0 राम जतन सिन्हा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव चंदन यादव,  पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, वीणा शाही, डा0 अशोक कुमार, नरेन्द्र कुमार, पूर्व सांसद अजय निषाद, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, प्रेमचन्द्र मिश्रा, विधायक राजेश कुमार, विजेन्द्र चैधरी , नीतू कुमारी, निर्मल वर्मा, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़,  लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आनन्द माधव, कपिलदेव प्रसाद यादव, मुन्ना शाही, ज्ञान रंजन,  चन्द्र प्रकाश सिंह, कुमार आशीष,  डा0 संजय यादव, सौरभ सिन्हा, आलोक हर्ष नागेन्द्र कुमार विकल, संजय पाण्डेय, अभय कुमार शंभू, सत्येन्द्र प्रसाद, मिथिलेश राय, धनंजय शर्मा, कृष्णकांत तिवारी, मणिकांत त्रिपाठी, अरविन्द चैधरी, इशा रंजन पाण्डेय, कुमारी रूचि, शशि अंकित मुद्गल, उत्कर्ष विशाल मुद्गल, कैसर अली खान,  उमैर खान, निधि पाण्डे, आशुतोष शर्मा, संजीव सिंह, अनुराग चंदन, मिन्नत रहमानी, मनोज मेहता,सुधा मिश्रा, उदय शंकर पटेल, दुर्गा प्रसाद, शशिकांत तिवारी, अरविन्द लाल रजक,  मधुरेन्द्र कुमार सिंह सत्येन्द्र कुमार सिंह, मो0 शाहनवाज, राजनन्दन कुमार, विमलेश तिवारी, मनीष सिन्हा, सुदय शर्मा, मो0 कामरान, मृणाल अनामय, प्रदुम्न यादव, गप्पू राय, सुनील कुमार सिंह, शरीफ रंगरेज, विशाल झा,कुन्दन गुप्ता, विमलेश तिवारी, राजेश मिश्रा, मंजीत आनन्द साहू, अश्विनी कुमार सिंह, दीपक पटेल, अनूप कुमार, सिद्धार्थ क्षत्रिय, वसी अख्तर इत्यादि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button