ताजा खबर

*आचार्य किशोर कुणाल का निधन सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति – श्रवण कुमार*

मनीष कुमार कमलिया/ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्री श्रवण कुमार ने आचार्य किशोर कुमार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संवेदना में श्रवण कुमार ने कहा है कि आचार्य किशोर कुणाल ने अपने प्रशासनिक क्षमता से कई उल्लेखनीय कार्य किया। उसके बाद उनकी रुचि धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ी। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी उन्होंने एक से बढ़कर एक कार्य किया। विद्यालय की स्थापना तथा कई अस्पतालो की स्थापना उनकी अनुपम देन है। उन्होंने अपना सर्वाधिक योगदान पटना के महावीर मंदिर के उत्थान एवं विकास के लिए किया तथा उन्होंने इसके न्यास के सचिव के पद को सुशोभित किया। साथ ही साथ उन्होंने राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के सदस्य के तौर पर भी काफी कार्य किया। उनका हमें छोड़ कर जाना निश्चित रूप से बिहार एवं बिहार वासियों के लिए दुखदाई है। उनके निधन से हम सभी काफी शोकाकुल हैं । धार्मिक तथा सामाजिक क्षेत्र में हुई इस क्षति की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

मान. मंत्री ने मृतक की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है तथा इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार, सहयोगियों, अनुयायियों एवं सभी शोकाकुल लोगों को धैर्य धारण करने हेतु शक्ति देने के लिए ईश्वर से कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!