किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ओरिएंटल पब्लिक स्कूल शतरंज प्रतियोगिता 2024 का भव्य शुभारंभ

विद्यालय के निर्देशक सरजू मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में पहले दिन कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता और खेल-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सरजू मिश्रा ने कहा कि शतरंज न केवल खेल है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, धैर्य और निर्णय लेने की शक्ति को मजबूत बनाता है

किशनगंज, 26 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, तेघड़ियां (बालू बस्ती) में जिला शतरंज संघ एवं चेस क्रॉप्स अकादमी द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ अद्भुत उत्साह और भव्यता के साथ हुआ। विद्यालय के निर्देशक सरजू मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में पहले दिन कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता और खेल-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सरजू मिश्रा ने कहा कि शतरंज न केवल खेल है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, धैर्य और निर्णय लेने की शक्ति को मजबूत बनाता है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को मानसिक रूप से सुदृढ़ करना और उनके अंदर नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। इसके साथ ही उन्होंने जिला शतरंज संघ की भी विशेष सराहना की और कहा कि पिछले 25 वर्षों से जिला शतरंज संघ ने शतरंज के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। उनकी दूरदर्शिता और सतत प्रयासों से शतरंज न केवल जिले में, बल्कि राज्य स्तर पर भी एक नई ऊंचाई पर पहुंचा है। इसका श्रेय शंकर नारायण दत्ता एवं कमल कर्मकार को जाता है।उन्होंने चेस क्रॉप्स अकादमी के ‘चेस इन स्कूल प्रोग्राम’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के कारण बड़ी संख्या में बच्चों ने शतरंज खेलना सीखा और इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ा रहा है, बल्कि उनके मानसिक विकास में भी सहायक सिद्ध हो रहा है। प्रथम दिवस के मुकाबलों में कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों ने 12 समूहों में भाग लिया। बच्चों ने पूरे जोश और मेहनत के साथ अपनी योग्यता का परिचय दिया। कक्षा-1 गोपी चौधरी, कार्तिक गुप्ता, अब्दुल अहद, अनिका कुमारी, साक्षी, सोनम कुमारी। कक्षा-2 नयन, निशांत, आश आलम, वायजा स्मिन, गरिमा, वर्षा। कक्षा-3 फरहान रजा, मेहरान रजा, मो. शान रजा, आरजू, अरवी, आशी। कक्षा-4 दुर्गेश पाल, राजवीर चौधरी, मो. जैद, मरियम फातिमा, परी केसरी, उमंग फातमी। कक्षा-5 इरफान अली, हसन सामी, शौर्य कुमार, अदिति प्रभा, क्विटी कश्यप, बुषरा बानो, कक्षा-6 शारिक अजमत, अमन कुमार चौधरी, मो. नफाई, अमायरा नाज़, तरुणिमा घोष, जया अनवर। प्रतियोगिता का दूसरा दिन और भी रोमांचक होगा, जिसमें कक्षा 7 से 10 तक के बालक और बालिकाओं के बीच मुकाबले होंगे। प्रतिभागी जोश और तैयारी के साथ अपनी क्षमता को साबित करने के लिए तैयार हैं। निर्देशक सरजू मिश्रा, प्रधानाचार्य तथा जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष आलोक कुमार मिश्रा, उप प्रधानाचार्य अशुतोष कुमार झा, अधीक्षक हिमांशु कुमार सिन्हा, शैक्षणिक प्रभारिणी अनामिका कुमारी साहा। वहीं जिला शतरंज संघ के पदाधिकारी में महासचिव शंकर नारायण दत्ता, वरिष्ठ संयुक्त सचिव तथा चेस क्रॉप्स के सीईओ कमल कर्मकार, सहायक सचिव मुकेश कुमार, रौनक कुमार, सूरज कुमार मौजूद रहे। वहीं शतरंज संघ के उपाध्यक्ष और विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए महत्त्वपूर्ण है, बल्कि यह उनके मानसिक और सामाजिक कौशल को भी बढ़ावा देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!