अपराध

दो दिवसीय सघन वाहन जांच में 747 अभियुक्त गिरफ्तार

– गिरफ्तार अभियुक्तों में 424 के खिलाफ पहले से जारी था गिरफ्तारी वारंट
– वाहन जांच के क्रम में 51 हजार लीटर देसी, 1263 विदेशी और 30,145 लीटर जावा महुआ भी जब्त
– पटना, भोजपुर, खगड़िया व अररिया से सात हथियारों के साथ दबोचे गए अपराधी

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पराधियों की नकेल कसने के उद्देश्य से राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विगत 10 व 11 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षक व अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्त्व चलाए गए विशेष समकालीन अभियान में कुल 747 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 424 वैसे अभियुक्त भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट पहले से जारी किया जा चुका था। इस अभियान में पुलिस को कई अन्य सफलताएं हासिल हुई हैं।
राज्य पुलिस मुख्यालय से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार वाहन जांच के क्रम में 51 हजार लीटर देसी, 1263 विदेशी और 30,145 लीटर जावा महुआ भी जब्त किये गए हैं। साथ ही, शराब के नशे में धुत्त 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं, पुलिस को अपने इस अभियान में वाहनों की तलाशी के दौरान 600 ग्राम स्मैक और 54.45 किलो गांजा और 14 लीटर कफ सिरप बरामद करने में सफलता मिली है।
अपने इस अभियान में पुलिस ने हथियारों के साथ चलने वाले अपराधियों के पास से सात हथियार और दो खोखे भी बरामद किये हैं। हथियारों की बरामदगी राजधानी पटना, भोजपुर, खगड़िया, समस्तीपुर और अररिया से की गई है। राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुसार इस अभियान के दौरान दो देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सघन समकालीन अभियान के दौरान राज्यभर में कुल 51 हजार, 225 वाहनों की तलाशी ली गई है। इन वाहन मालिकों पर कुल 98 लाख, 54 हजार, 100 रूपये का जुर्माना भी ठोंका गया है। इनमें कुल 76 वाहन ऐसे भी हैं, जिनकी पुलिस को तलाश थी। बताया जाता है कि इन वाहनों से पूर्व में आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!