दरभंगा जिला के घनश्यामपुर और बेनीपुर विधान सभा क्षेत्र से विधायक रहे महेन्द्र झा आजाद का निधन।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की।अपने शोक संदेश में डा0 सिंह ने कहा कि महेन्द्र झा आजाद एक शांत और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। लेकिन मुद्दों के प्रति उनकी सम्वेदनशीलता उन्हें औरों से अलग करती थी। उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि महेन्द्र बाबू के 1980 से 1995 तक लगातार तीन बार विधान सभा चुनाव जीत कर आये जिससे जाहिर होता है कि मिथलांचल की जनमानस का उनसे कितना लगाव था। उनके व्यक्तित्व को भुलाया नहीं जा सकता। डा0 सिंह ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
कांग्रेस विधायक दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा, डॉ. शकील अहमद, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्र, पूर्व विधायक डा0 हरखु झा, लाल बाबु लाल, भावना झा, निर्मल वर्मा, ब्रजेश पाण्डेय, सुबोध कुमार, ब्रजेश प्रसाद मुनन, असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, राजकिशोर सिंह ने भी महेन्द्र झा आजाद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उनके निधन से उनके समकालीन रहे पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक उनके पैत्रिक गाँव पहुँच कर पार्टी की ओर से उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।