ताजा खबर

Banka जिले में बनाया जाएगा‌ 7.52 किलोमीटर का बाईपास 

सागर कुमार विशेष प्रतिनिधि

Banka जिले में बनाया जाएगा‌ 7.52 किलोमीटर का बाईपास

 

7 फरवरी 2023

अमरपुर नगर पंचायत में यातायात की समस्या के सम्यक निराकरण के लिए बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसके तहत आज अपर समाहर्ता, बांका, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बांका, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, बांका, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, बांका, अंचल अधिकारी, अमरपुर एवं अन्य कर्मचारी की उपस्थिति में अमरपुर नगर पंचायत के शिहुरी ग्राम से भाया चपरी होकर कुलहरिया तक वैकल्पिक रास्ता बनाने के लिए तीन विकल्पों का चयन किया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय के अनुमोदन के पश्चात 7.52 किलोमीटर का बाईपास बनाया जाएगा। जिससे आवागमन की सुचारू व्यवस्था हो सके।

Related Articles

Back to top button