किशनगंज : सशस्त्र सीमा बल के द्वारा मनाया गया 56वां स्थापना दिवस।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शनिवार को शहर के लहड़ा फुलबारी स्तिथ 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अपनी वाहिनी का 56वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रत्येक वर्ष 12वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल का स्थापना दिवस 1 अप्रैल को मनाया जाता रहा है किंतु कुछ अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों के कारण वाहिनी का स्थापना दिवस शनिवार 08 अप्रैल को मनाया गया। सर्वप्रथम 12वीं वाहिनी के कमांडेंट मुन्ना सिंह द्वारा मुख्य अतिथि के रुप में पधारे जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, तथा श्रीमती किरण सिंह, संदीक्षा अध्यक्षा 12वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा श्रीमती श्वेता रानी (श्रीमती श्रीकांत शास्त्री) को पुष्प गमला भेंट करने के पश्चात मुख्य अतिथि डीएम श्रीकांत शास्त्री, द्वारा दीप प्रज्वलित कर, केक काटकर तथा गुब्बारे को उड़ाकर वाहिनी के 56वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
वाहिनी के श्वान दस्ते के श्वान, बड्डी द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। कमांडेंट मुन्ना सिंह द्वारा कार्यक्रम के संदर्भ में अतिथियों के स्वागत संबोधन के दौरान 12वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के गौरवमयी इतिहास के बारे में लोगों को बताया और वाहिनी के उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर वाहिनी के चिकित्सा अधिकारी डॉ आर.आर. अंसारी द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) को प्रोन्नति पर कमांडेंट (चिकित्सा) के रैंक और पद से विभूषित किया गया। वाहिनी के स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें आरक्षी सामान्य- अमितेश कुमार, सुनील कुमार शर्मा द्वारा स्वागत गान, आरक्षी सामान्य (महिला) सूर्या एस.एन द्वारा केरल शास्त्रीय नृत्य, मिस अनन्या कुमारी द्वारा नृत्य, आरक्षी सामान्य (महिला) कुमारी क्षेत्री एवं महिला जवानो द्वारा नेपाली समूह नृत्य, आरक्षी सामान्य-दिव्य ज्योति बोरा एवं जवानो द्वारा बिहू, असमिया लोकनृत्य, आरक्षी सामान्य (महिला) प्रियंका नायक एवं महिला जवान द्वारा उड़ीसा संबलपुरी नृत्य, उप सहायक निरीक्षक फार्मासिस्ट, प्रमोद कुमार सैनी एवं श्रीमती सैनी द्वारा नशा विरोधी युगल नृत्य, आरक्षी सामान्य-धनराज महाजन और जवानो द्वारा महाराष्ट्र का लोक नृत्य लेजिम की प्रस्तुति के साथ सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल सिलीगुड़ी के जैज बैंड द्वारा कार्यक्रम में अपने वाद्यों और सुरों का जलवा बिखेरा गया।
मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित, डीएम श्रीकांत शास्त्री द्वारा वाहिनी के स्थापना दिवस के अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों एवं बल कर्मियों को वाहिनी के स्थापना दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं प्रदान किया और उन्होंने कहा सशस्त्र सीमा बल भारत नेपाल की खुली सीमा पर चुनौतीपूर्ण कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। सीमा पर उनकी उपस्थिति से सीमावर्ती ग्रामीण स्वयं को सुरक्षित महसूस करने के साथ ही अपराधी तत्वों में डर का माहौल बना रहता है। वाहिनी मुख्यालय एवं भारत नेपाल सीमा पर स्थित वाहिनी की सीमा चौकियों द्वारा इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के खाद्य स्टौलों को लगाया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान डीएम श्रीकांत शास्त्री, एवं श्रीमती शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में तथा विशेष अतिथि के रूप में, 72वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल पंजीपरा के कमांडेंट, शैलेश कुमार सिन्हा, ठाकुरगंज 19वीं वाहिनी के कमांडेंट मधुकर अमिताभ, एसपी किशनगंज, डॉ इनाम उल हक मेगनू, 19वीं वाहिनी ठाकुरगंज के उप कमांडेंट रवि कांत द्विवेदी, सरस्वती विद्या मंदिर प्राचार्य नागेंद्र कुमार तिवारी, शेरू जेठवानी, बाबा बिस्किट फैक्ट्री, फरिंगोला, भारतीय स्टेट बैंक, कैल्टेक्स चौक के प्रदीप कुमार सिंह 12वीं वाहिनी के कमांडेंट मुन्ना सिंह, श्रीमती किरण सिंह, संदीक्षा, अध्यक्षा 12वीं वाहिनी, डॉ आर. आर. अंसारी कमांडेंट (चिकित्सा), श्रीमती शाहिना निजाम, संदीक्षा उपाध्यक्षा, 12वीं वाहिनी, काईखो अथिखो, द्वितीय कमान अधिकारी, फिलेम बसंता सिंह, उप कमांडेंट, सनिहे सलिउ, उप कमांडेंट, पदम सिंह मीना, सहायक कमांडेंट संचार, आयुष दधीचि, सहायक कमांडेंट, सतपाल सिंह, सहायक कमांडेंट, गुरदीप सिंह, सहायता समादेष्टा, निरीक्षक राजकुमार, किशनगंज के सम्मानित मीडियाकर्मी एवं 12वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के अधीनस्थ अधिकारी, बल सदस्यगण तथा उनके परिवार जन उपस्थित रहे।