मृतिका के पिता ने बथुवारिय थाना क्षेत्र दर्ज कराया एफआईआर मृतिका के पिता ने दामाद, ससुर सहित सास पर दर्ज कराया एफआईआर बगहा ।बथूवारिया थाना क्षेत्र के पिपरा भाटिया गांव में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में शिकारपुर थाना क्षेत्र के केहूनिया निवासी प्रयाग ठाकुर ने बथूवरिया थाना क्षेत्र के पिपरा भठहिया गांव निवासी संदीप ठाकुर पिता मुन्ना ठाकुर समेत चार लोगों के विरुद्ध पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर देने की एफआईआर दर्ज कराया है। प्रयाग ठाकुर अपनी पुत्री फुलशांति देवी की शादी 9 फरवरी 22 को पिपरा भठहिया निवासी संदीप ठाकुर से किया था। थाने को दिए आवेदन में लड़की के पिता ने बताया है कि शादी के बाद दमाद संदीप ठाकुर, ससुर मुन्ना ठाकुर, समेत सास ननद के द्वारा बराबरउसकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल के लोग दहेज में बाइक सिलाई मशीन की मांग कर रहे थे। प्रयाग ठाकुर नेे बताया कि 27 जून सोमवार को करीब 4:00 बजे सुबह में दमाद संदीप ठाकुर फोन आया था। फोन पर सूचना मिली आपकी लड़की घर में नहीं है। प्रयाग ठाकुर ने पिपरा भठहिया अपनी पुत्री से मिलने आए तो फुलशांति देवी घर में नहीं थी। प्रयाग ठाकुर ने आशंका जाहिर किया कि मेरी पुत्री का हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडे ने बताया की प्रयाग ठाकुर के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
डीएम ने हाई स्कूल मैदान में स्टेडियम निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण कर नगर परिषद कार्यपालक को आवश्यक निर्देश दिया
19 hours ago
जिलाधिकारी ने सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर का निरीक्षण किया. अव्यवस्था देख प्रबंधक को लगायी फटकार, बिना रिपेयर पेंटिंग और गंदगी पर जताई नाराजगी, क्लास टीचर से पूछताछ कर कार्रवाई का दिया निर्देश
19 hours ago
Check Also
Close
