घटना/दुर्घटनाठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : स्कॉर्पियो व डंपर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 10 की हालत गंभीर

घायलों में 7 बच्चे NH-327E पर हुआ हादसा

किशनगंज, 14 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले के पौआखाली नगर पंचायत के पेटभरी के पास NH-327E पर रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10 लोग घायल हो गए हैं। इसमें 7 बच्चे और 3 बड़े लोग शामिल हैं। सभी घायलों को किशनगंज सदर अस्पताल ले जाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर ड्राइवर को बाहर निकाला जा रहा है। स्कार्पियो सवार लोग अररिया की ओर से बागडोगरा जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान हुई है। सभी लोग जोकीहाट थाना क्षेत्र के थपकोल के रहने वाले हैं।

घटनास्थल पर एसडीपीओ ठाकुरगंज मंगलेश कुमार सिंह पहुंचे हैं। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए हैं, वहीं डंपर का आगे का हिस्सा डैमेज हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!