पुर्णिया : दर्दनाक सड़क हादसे में 5 की मौत, 9 लोग घायल एवं 2 की हालत अत्यंत गम्भीर

पुर्णिया, 03 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शनिवार का दिन काफी मनहूस रहा। एक साथ पांच लोगों की मौत से हाहाकार मच गया। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बचे हुए सभी 9 घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां 9 लोगों का इलाज चल रहा है। दो लोगों की हालत अत्यंत गम्भीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। गौर करे कि अररिया से खगड़िया बारात जा रही थी। मरंगा थाना के पास गोलंबर पर सड़क किनारे एक ट्रक खड़ी थी। अचानक बारात जा रही गाड़ी के ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा और सड़क किनारे खड़ी ट्रक पर पीछे से जा घुसा। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना की आवाज इतनी जबरदस्त थी कि थाने से दौड़ते हुए पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोग भी पहुंचकर पुलिस की मदद करते हुए बचे हुए 9 लोगों को जीएमसीएच पहुंचाया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक में एक ड्राइवर के अलावे चार लोग दूल्हे के परिवार के ही बताये जा रहे है। खबर मिलते ही लड़की पक्ष एवं लड़का पक्ष के परिजनों में कोहराम मच गया है।