राज्य

जमशेदपुर, सरोजिनी मेमोरियल ट्रस्ट “के तत्वाधान में स्वर्गीया सरोजिनी देवी की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाया गया, 351 दरिदनारायण को भोजन कराने के उपरान्त उनके बीच वस्त्र वितरण का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर , हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी “सरोजिनी मेमोरियल ट्रस्ट “के तत्वाधान में जी० टाउन, गुरुद्वारा, बिष्टुपुर में स्वर्गीया सरोजिनी देवी की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इसमें कई सामाजिक कार्यक्रम को सम्मिलित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें ट्रस्ट के चेयरमैन श्री एम० एस० शेखर राव सह धर्मपत्नी श्रीमति एम वेंकट लक्ष्मी एवं परिवार तथा संस्थान के सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में लगभग 351 दरिदनारायण को भोजन कराने के उपरान्त उनके बीच वस्त्र वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

सध्याकालीन कार्यक्रम में लगभग 101 साधुओं को भोजन कराया गया तथा उनके बीच कम्बल वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संध्या 6 बजे से शहर के जाने-माने भजन गायक श्री कृष्णामूर्ति एवं ग्रुप द्वारा भजन गायन प्रस्तुत किया गया।

ज्ञातव्य है कि सरोजिनी मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा झारखण्ड के अलग-अलग शहरों में कई तकनीको शिक्षण संस्थान संचालित की जा रही है तथा स्वर्गीया सरोजिनी देवी के सपनों को यथार्थ रूप दिया जा रहा है। इस तकनीको संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त सैकड़ों छात्र एवं छात्राओं को सरकारी एवं गैर सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है। इस ट्रस्ट के द्वारा बुण्डु, जिला-रांची में सरोजिनी इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के नाम से डिप्लोमा कॉलेज एवं सरोजिनी पब्लिक स्कूल की शुरूआत की गई हैं जो बुण्डु जैसे पिछड़े क्षेत्र को उन्नति प्रदान करने में वरदान सिद्ध होगा। भविष्य में यह ट्रस्ट कई अन्य तकनीकी क्षेत्रों में भी विकास के लिए तकनीकी संस्थान खोलन की योजना पर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर चेयरमैन के सुपुत्र श्री कार्तिक राव, सुपुत्री म० माधुरी, दामाद श्री सन्तोष कुमार इमाण्डी एवं सरोजिनी ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button