किशनगंज : शिशु निकेतन शतरंज में 300 विद्यार्थी शामिल।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में डांगी बस्ती स्थित शिशु निकेतन विद्यालय में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के बीच एक निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक तथा संघ के उपाध्यक्ष श्री रवि राय ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि शतरंज खेलना विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है इसके निरंतर अभ्यास से विद्यार्थियों के मन:संयोग करने की क्षमता में वृद्धि होती है जो उनकी पढ़ाई में भी मददगार सिद्ध होता है। इस अंतरराष्ट्रीय खेल के माध्यम से विद्यार्थी अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। कार्यक्रम के संयोजक तथा संघ के वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि विद्यालय के सहायक निदेशक अभिजीत राय, प्रधानाध्यापक मदन मोहन, सहायक शिक्षकवृंद यथा विद्यानंद सिंह, सुजीत कुमार मजूमदार, शक्तिपद दत्ता, दिवाकर मिश्रा, गोपाल झा, लालू कुमार सोनार, मिनी साहा, गंगा कुमारी, संपा पाल, अर्पणा मिश्रा, प्रियंका जैन एवं जिला शतरंज संघ के संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार, सहायक सचिव रोहन कुमार, प्रिंस कुमार, सौरभ कुमार के सहयोग से सभी प्रतिभागियों को कुल 6 विभागों में बांटकर इस प्रतियोगिता को संपन्न किया गया।
अपने-अपने विभागों में कुणाल गुप्ता, आस्था बसाक, अदिति कुमारी, लक्ष्मी प्रमाणिक, देव कुमार सुनार एवं ओम कुमार अव्वल सिद्ध हुए। वही प्रियांशु कुमार, शगुन कुमारी, प्रिया गुप्ता, कृष्णा कुमारी, रोशन कुमार एवं रितम कुमार को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबकि सिमरन कुमारी झा, मयंक राज, आरुषि आरुषि पोद्दार, प्रियंका कुमारी दास, विराट चौहान एवं आशीष सहनी को तीसरे स्थानों पर संतोष करना पड़ा। इन सारे विजेताओं को विद्यालय के द्वारा प्रमाण पत्र एवं मैडल के द्वारा पुरस्कृत किया गया।