District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जानकी रथ की बस से 21 लीटर विदेशी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार मे शराबबंदी कानून लागु होने के बाद से ही लगातार शराब तस्करी कि रोकथाम एवं सेवन पर प्रतिबंध हेतु लगातार जिले के सभी थानों कि पुलिस के द्वारा कार्यवाही जारी है। बावजूद इसके भी शराब माफियाओं के द्वारा आये दिन चोरी छिपे अवैध शराब कि कालाबाजारी का खेल धड़ल्ले से जारी है। इसी क्रम मे सीमावर्ती क्षेत्र बंगाल के रास्ते ठाकुरगंज कि ओर से आ रही एक बस जानकी रथ को रोककर एलआरपी चौक के समीप बहादुरगंज पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। जहाँ तलाशी के क्रम मे बस के बैटरी कवर एवं स्लीपर के निचे छिपाकर ले जा रहे लगभग 21 लीटर विदेशी शराब कि खेप को जब्त करते हुए मौके से दो आरोपी को गिरफ्तार करने मे पुलिस को सफलता मिली। इस संदर्भ मे गुरुवार को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बहादुरगंज चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया की गुप्त सुचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है। वहीँ गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है पूछताछ के उपरांत दोनों आरोपियों के विरुद्घ मध् निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button