अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मोतिहारी : एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान में 21 शराब तस्कर गिरफ्तार।

547.1 लीटर देशी शराब, 24.21 लीटर विदेशी शराब, 6 मोटर साइकिल, 2 साइकिल व शराब बनाने का उपकरण भी किया बरामद।मोतिहारी/धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस कप्तान (एसपी) कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में शराब तस्करो के विरूद्ध चलाये गये विशेष अभियान में 21 शराब तस्कर गिरफ्तार किये गये है। जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान जिले के हरसिद्धि, महुआवा, कल्याणपुर, तुरकौलिया केसरिया व पहाड़पुर थाना क्षेत्र के पुलिस ने कारवाई करते हुए 547.1 लीटर देशी शराब, 24.21 लीटर विदेशी शराब, 6 मोटर साइकिल, 2 साइकिल व शराब बनाने का उपकरण भी बरामद किया है। बताया गया है, कि मोतिहारी पुलिस का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button