किशनगंज : डीपीएस में शतरंज प्रतियोगिता, 200 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

किशनगंज,25नवंबर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में और इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी द्वारा शुक्रवार को शहर के हलीम चौक, पुराना खगड़ा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के करीब 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक आसिफ़ इक़बाल एवं प्राचार्या फरहीन इक़बाल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता तथा आयोजन सचिव एवं चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि प्रतिभागियों को कुल 14 विभागों में बांटकर मुकाबले आयोजित किए गए। कार्यक्रम के संयोजक, संघ के संयुक्त सचिव एवं शतरंज प्रशिक्षक रोहन कुमार ने विभिन्न वर्गों के परिणामों की घोषणा की।
वर्ग 3 से 9 तक के प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी इस प्रकार रहे—
बालक वर्ग:
राहीद आलम, मोहम्मद रऊफ़, मीर खुश, सरताज खान, अभिजीत कुमार सिंह, अबु रेहान, मोहम्मद इकलाख, नूर अख्तर और जैश जावेद।
बालिका वर्ग:
फलक नाज, जिया, जाहीन नवाब, माही नाज, रूहानी साद असगर, रूश्दा और सौगती नवाब।
विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रत्येक विभाग के शीर्ष तीन खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक—विवेक दीवान, प्रियंका राय, कुशेष गिरी, डॉ. मोहम्मद मसीहुर रहमान, अंजार आलम, जॉनसन लेप्चा, जीशान हाशमी, जकी अनवर, अजय नाथ झा एवं अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



