किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सेंट जेवियर्स रूईधासा शतरंज में 176 खिलाड़ी शामिल

प्रतियोगिता उद्घाटन जिलाधिकारी सह संघ के पदेन अध्यक्ष विशाल राज ने किया। उन्होंने मौके पर मौजूद विद्यालय के प्रिंसिपल फादर अजय तिर्की, फादर थादेयुस केरेकेट्टा, फादर स्टीफन मुर्मू सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज सहित कोई भी खेलकूद उन्हें वैकल्पिक कैरियर भी प्रदान कर सकता है

किशनगंज,28फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स द्वारा रुइधासा चर्च कैंपस में अवस्थित सेंट जेवियर्स स्कूल रूईधासा में शुक्रवार को विद्यालय के सहयोग से इसके छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 176 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता उद्घाटन जिलाधिकारी सह संघ के पदेन अध्यक्ष विशाल राज ने किया। उन्होंने मौके पर मौजूद विद्यालय के प्रिंसिपल फादर अजय तिर्की, फादर थादेयुस केरेकेट्टा, फादर स्टीफन मुर्मू सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज सहित कोई भी खेलकूद उन्हें वैकल्पिक कैरियर भी प्रदान कर सकता है। अतः अपनी पढ़ाई के साथ-साथ आज के दिन खेलकूद को भी गंभीरता से लिया जाना उनकी बुद्धिमत्ता एवं दूरदर्शिता को ही सिद्ध करेगा।

संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव तथा चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि सारे प्रतिभागियों को कुल 5 विभागों में बांटकर इस प्रतियोगिता को संपन्न किया गया। अपने-अपने विभागों में राजकुमार, निर्मल मरांडी, प्रीतम एक्का, मरियम मुर्मू एवं सुशाना सोरेन चैंपियन घोषित हुए। वहीं राजेश मुर्मू, नरेंद्र बास्की, विक्रम मुर्मू, सीता मुर्मू एवं उषा बेसरा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबकि राहुल टुडू, विष्णु मिस्त्री, गणेश मरांडी, सोनी बारा एवं अनुराधा हेंब्रम तीसरे स्थानों पर रहे। सारे विजेताओं को विद्यालय की ओर से जिला पदाधिकारी के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया तथा शेष प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस विद्यालय के प्रभारी शतरंज प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने अवगत कराया कि व्यवस्था संभालने में विद्यालय के सहायक शिक्षक सिस्टर अगुस्टीना इंदवार, अशोक पौरिया, अर्जुन हांसदा, विनीता लुगून, मिस सुचिता हुरहुरिया, प्रेमा खालखो, जोसेफ बेसरा , शबनम गिद्ध, अनुप्रिया लकड़ा, साजी चाको, आशी तिग्गा, शांतिना टोप्पो एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button