डॉ मिथिलेश कुमारी मिश्र साधक सम्मान से १२५ संस्कृत विद्वान एवं संस्कृतानुरागी होंगे सम्मान
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/विहार संस्कृत संजीवन समाज पटना एवं राजकीय संस्कृत महाविद्यालय पटना की ओर से आधुनिको भव संस्कृतम् वद अभियान के अंतर्गत पटना स्थित राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में ७ दिसंबर (रविवार) को डॉ मिथिलेश कुमारी मिश्र जयंती के शुभावसर पर अंतर्जालीय शिविर के तृतीय दीक्षांत समारोह में १२५ संस्कृत विद्वानों एवं संस्कृतानुरागियो को डॉ मिथिलेश कुमारी मिश्र संस्कृत साधक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी बिहार संजीवन समाज के महासचिव एवं आधुनिको भव संस्कृतम् वद अभियान के राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ मुकेश कर ओझा ने दी। उन्होंने बताया कि इस समारोह में बिहार संस्कृत संजीवन समाज के मुख्य परामर्शी श्री विजय शंकर दुबे (पूर्व मुख्य सचिव बिहार एवं झारखंड),उद्घाटन करता के रूप में डॉ अनिल कुमार सिंह माननीय सदस्य(प्रशासकीय) राज्य लोक सेवा न्यायाधिकरण उत्तरप्रदेश , वरिष्ठ संस्कृत प्रचारक डॉ मिथिलेश झा, प्रोफेसर रागनी वर्मा, प्रोफेसर मनोज कुमार, डॉ अनिल कुमार चौबे, डॉ मिथिलेश कुमार, प्रोफेसर रेखा रानी, प्रोफेसर सुबोध कुमार सिंह, प्रोफेसर लक्ष्मीनारायण, डॉ सुशील कुमार, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। डॉ मिथिलेश कुमारी मिश्र संस्कृत साधक सम्मान प्राप्त करने वाले में उपरोक्त के अतिरिक्त पिंटू कुमार , डॉ लीना चौहान, सुजाता घोष, डॉ कमल किशोर (संपादक नवबिहार टाइम्स), श्रीराम अम्बस्ट (संपादक सोनवर्षा वाणी), हृदय नारायण झा, शशिकांत तिवारी, डॉ ज्योत्सना, डॉ एकता वर्मा आदि अनेक विद्वान है।


