ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*11 विभूतियों को मिला लाल बहादुर शास्त्री सम्मान*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, :-11 विभूतियों को लाल बहादुर शास्त्री सम्मान से सम्मानित किया सामाजिक संगठन वंदे मातरम फाउंडेशन। उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष-सह- पत्रकार राजन कुमार सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने बाले माधुरी सिन्हा, डा. नम्रता आनंद, डॉ सुधा सिन्हा, अनुराग समरूप, विष्णु थापा, मुकेश कुमार, डॉ.शोभा रानी सिंह, सपना राज, अनूप नारायण सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार, पूजा चंद्रा, ज्योति दास, राजेश झा, चेतन थिरानी, प. जीतेन्द्र कुमार मिश्रा, मनोज कुमार (सनम वीडियो ), राजीव कुमार को सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री सम्मान-सह- सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बिहार हिन्दी साहित्य सम्मलेन, कदमकुआं, पटना में 25 अक्टूबर (सोमवार) को आयोजित किया गया था।

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह, विशिष्ठ अतिथि राजीव रंजन (उपाध्यक्ष भाजपा बिहार ), डॉ.अनिल सुलभ, उपेन्द्र सिंह (भाजपा नेता) उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वंदे मातरम फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के संयोजक अशोक कुमार, स्वागतध्यक्ष डा. विनय सिंह और धन्यवाद ज्ञापन वंदे मातरम फाउंडेशन के प्रधान महासचिव रविन्द्र कुमार ने किया।

वंदे मातरम फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन कुमार सिन्हा ने कहा कि सारे सम्मानित हुए अवार्डी को वंदे मातरम फाउंडेशन की तरफ से बधाई दिया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उक्त अवसर पर विजय शंकर सिन्हा, प्रमोद यादव, विजय सिन्हा, जीतेन्द्र प्रसाद, शिवनन्दन प्रसाद, विक्की कुमार, राहुल कुमार, अभीष कुमार, राहुल चौधरी, विक्की सिंह, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, संतोष कुमार, राहुल सिन्हा, नितेश कुमार सिन्हा को भाजपा की सदस्यता पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह एवं श्री राजीव रंजन (उपाध्यक्ष भाजपा बिहार) एवं राजन कुमार सिन्हा (प्रदेश उपाध्याय, भाजपा समर्थक मंच) ने ग्रहण कराया l

उक्त अवसर पर मंच संचालन राजीव रंजन ने किया और बिंदु केसरी, वंदना कुमारी, कुमार संभव, निशा परासर, वंदना देवी, भोला कुमार, अनोज कुमार, राजन कुमार, एवं राजू भाई ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में वंदे मातरम फाउंडेशन से पुष्पा तिवारी, रश्मि लता, मोनिका सिन्हा, रेनू सिंह, बसंत कुमार सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।
———–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button