07/02/2023 की बिहार की दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़े केवल एक click में
सागर कुमार विशेष संवाददाता की रिपोर्ट
07/02/2023 की बिहार की दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़े केवल एक click में
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के 22वें दिन मुंगेर, लखीसराय एवं शेखपुरा जिले का दौरा किया। उन्होंने मुंगेर के ग्राम मंगरापोखर, लखीसराय के ग्राम शिवसोना एवं
‘ शेखपुरा में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान शेखपुरा जिला के शेखपुरा प्रखंड स्थित महसार ग्राम में विभिन्न विभागों से संबंधित स्टॉलों पर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों से मुलाकात की एवं उन्होंने फसल अवशिष्ट प्रबंधन यंत्र के वितरण के साथ-साथ चयनित दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का भी वितरण किया।
.मुंगेर : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा मुंगेर के जमालपुर प्रखंड स्थित ग्राम गुलालपुर में प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन किया। उन्होंने पाल भवन में कम्बल बुनाई कार्य का अवलोकन कर लाभुकों के साथ संवाद किया
मुंगेर : ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में आज मुंगेर में विकास योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। मुंगेर के जमालपुर प्रखंड स्थित गुलालपुर ग्राम में प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन एवं पाल भवन में कंबल बुनाई कार्य का अवलोकन किया। मंगरापोखर में विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण एवं सामुदायिक भवन-सह-वर्क शेड का उद्घाटन किया। भ्रमण के दौरान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों से मुलाकात की। साथ ही सिद्धि तालाब का निरीक्षण किया तथा इसे जीविका समूह को हस्तांतरित किया। इसके अतिरिक्त वानिकी महाविद्यालय, मुंगेर का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा जीविका दीदियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बातें रखीं।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा समाधान यात्रा के दौरान
लखीसराय : के सूर्यगढ़ा प्रखंड स्थित अमरपुर भिड़हा में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा का अनावरण किया। लखीसराय के हल्सी प्रखंड स्थित शिवसोना ग्राम में भ्रमण के दौरान विकास योजनाओं का जायजा लिया तथा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। विभिन्न विभागों से संबंधित स्टॉलों पर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
आज ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में मुंगेर, लखीसराय एवं शेखपुरा जिले की जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने अनुभव साझा किए। जीविका दीदियों ने जीविका समूह से जुड़ने के बाद अपने परिवार के जीवन स्तर में हो रहे बदलाव को सबके समक्ष रखा तथा आगे बढ़ने की अपनी आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं को साझा किया। सभी जीविका दीदियां बेहतर काम कर रही हैं। पुरुषों के साथ महिलाएं भी कमाने लगीं हैं, जिससे परिवार की अच्छी आमदनी हो रही है। जीविका के माध्यम से महिलाएं सशक्त हो रही हैं।
मधेपुरा : में विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी
पटना : के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरकार के विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।
वैशाली : के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में मनरेगा योजना के अंतर्गत योजना अभिकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जीएसटी भुगतान के संबंध में जानकारी ली।
Betiya : के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आगामी महाशिवरात्री, 2023 को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को महाशिवरात्री पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी बरतने के निर्देश दिये।
सुपौल : दिनांक 07.02.2023 को श्री कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा सदर प्रखंड, सुपौल अंतर्गत पंचायत चैन सिंहपट्टी में आश्रय गृह का निर्माणाधीन भवन/राजकीय अंबेडकर+2 का आवासीय विद्यालय के निर्माणाधीन भवन, जो पंचायत ठाडी भवानीपुर में अवस्थित है एवं सुपौल प्रखंड अंतर्गत पंचायत करिहो में निर्माणाधीन उत्पाद भवन का निरीक्षण भी जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में कनीय अभियंता, अशोक कुमार, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम एवं विभागीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया। निरीक्षण के क्रम मेंअनुमंडल पदाधिकारी सुपौल, उत्पाद अधीक्षक सुपौल, अंचलाधिकारी सुपौल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, सुपौल एवं विभाग के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रखंड छातापुर अंतर्गत कोशी कैनाल के 76 आरडी पर अवस्थित स्केप चैनल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया है इसका भी निरीक्षण जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता केनाल डिवीजन वीरपुर एवं जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों आवागमन बहाल करने की दिशा में आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी त्रिवेणीगंज, भूमि सुधार उप समाहर्ता त्रिवेणीगंज एवं जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी संवेदक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
सुपौल : दिनांक 07.02.2023 को ग्रामीण विकास विभाग, बिहार पटना के निदेशानुसार माह के प्रथम मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे। आज के उक्त कार्यक्रम में परिचर्चा का विषय नए जल स्रोतों का सृजन (निजी भूमि पर चौर का विकास) था। उक्त कार्यक्रम का आयोजक विभाग पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग था। उक्त कार्यक्रम में वेब कास्टिंग के माध्यम से जिले के पदाधिकारी/कर्मी जुड़े हुए थे। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने सुझाव साझा किए। इसी क्रम में बताया गया कि नए जल स्रोतों के सृजन से भूगर्भीय जल स्तर में वृद्धि होगी एवं भविष्य में पानी की अनुपलब्धता से बचा जा सकेगा। साथ ही जल के संचयन से पर्यावरणीय संतुलन को बल मिलेगा।
जहानाबाद : जिला पदाधिकारी जहानाबाद श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक की गई।जिसमें विभिन्न योजनाओं के लिए जमीन की उपलब्धता, आवास, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, नल-जल तथा सामाजिक कल्याण एवं आधार कार्ड, LSBA आदि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु निदेशित किया गयाI
कैमूर : पुलिस अधीक्षक कैमूर, भभुआ के निर्देशन में चलाए जा रहे निरंतर विशेष अभियान के तहत चैनपुर थाना अध्यक्ष के द्वारा चैनपुर ब्लॉक के सामने से एक टाटा सूमो गोल्ड BR01PD2296 से विभिन्न ब्रांड के कुल 447.63 ली० अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर 01.जितेंद्र कुमार पिता बाल गोविंद चौहान ग्राम जहन्ना थाना बिद जिला नालंदा 02.सूरज कुमार पिता मास्टरराय ग्राम नया टोला हराजी थाना अवतार जिला छपरा को गिरफ्तार किया गया हैं। अन्य बिंदुओं पर जांच करते हुए चैनपुर थाना द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही हैं।
दरभंगा : जिला के सदर थाना अंतर्गत कांड संख्या- 336/20, मो० जफीर अहमद को पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में अभियुक्त- मोहम्मद सुफियान अहमद, पे०-मो० बेलाल सा०-लोआम थाना- सदर जिला-दरभंगा को धारा-323/302/34 भा०द०वि० के तहत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है….
Banka : अमरपुर नगर पंचायत में यातायात की समस्या के सम्यक निराकरण के लिए बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसके तहत आज अपर समाहर्ता, बांका, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बांका, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, बांका, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, बांका, अंचल अधिकारी, अमरपुर एवं अन्य कर्मचारी की उपस्थिति में अमरपुर नगर पंचायत के शिहुरी ग्राम से भाया चपरी होकर कुलहरिया तक वैकल्पिक रास्ता बनाने के लिए तीन विकल्पों का चयन किया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय के अनुमोदन के पश्चात 7.52 किलोमीटर का बाईपास बनाया जाएगा। जिससे आवागमन की सुचारू व्यवस्था हो सके।


