अपराध

*आरा-42.180 किलो गांजा के साथ 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार।…*

गुड्डू कुमार सिंह/भोजपुर-अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.अगिऑव (गड़हनी) थानान्तर्गत 42.180 किलो गांजा के साथ 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार-

दिनांक-08.10.2024 को समय-13:30 बजे गुप्त सूचना मिली की अगिऑव (गड़हनी) थानार्न्तगत ग्राम पहरपुर में मनंजय मिश्र, पे०-स्व० शत्रुधन मिश्र के घर पर एक व्यक्ति गाँजा लेकर बिकी करने हेतु आया हुआ हैं। जो मनंजय मिश्र को गाँजा बेचा जा रहा है।सूचना प्राप्त होते ही।

थानाध्यक्ष, अगिऑव (गड़हनी) के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में वरीय पदाधिकारी महोदय को सूचित कर सनहा दर्ज किया गया।एवं छापामारी ठीम का गठन किया गया। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना से प्रस्थान के दौरान अंचलाधिकारी गड़हनी को भी इस संबंध में सूचना देते हुए ग्राम-पहरपुर पहुँचने के लिए अनुरोध किया गया, तत्पश्चात ग्राम-पहरपुर स्थित मनंजय मिश्र, पे०-स्व० शत्रुधन मिश्र के घर पर पहुंचे

एवं अंचलाधिकारी महोदय के द्वारा मनंजय मिश्र को NDPS की धारा-50 के तहत नोटिस देकर उनके घर की तलाशी लिया गया। तो घर के कमरा से कुल-42.180 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया।और दो व्यक्ति को इस संबंध में गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में अगिऑव (गड़हनी) थाना कांड सं0-170/24, दिनांक 08.10.2024 धारा-8 (c) / 20(b)(ii) (C)NDPS Act. दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम (i) मनंजय मिश्र, पे०-स्व० शत्रुधन मिश्र, सा०-पहरपुर, थाना- अगिऑव (गड़हनी), जिला- भोजपुर। (ii) वशिष्ठ कुमार, पे०-हरिनारायण राम, ग्राम-गोविन्दपुर, थाना-नवानगर, जिला- बक्सर। बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button