ताजा खबर

ऽ भाकपा की 98वीं वर्षगांठ 26 से 31 दिसम्बर तक ऽ 02 जनवरी को पटना के राज्यस्तरीय समारोह में पार्टी के महासचिव डी. राजा शामिल होंगे।

कुणाल कुमार:-पटना। 24 दिसम्बर 2023, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की 98वीं वर्षगाँठ 26 से 31 दिसम्बर, 2023 तक पूरे बिहार में धूमधाम से मनाई जायेगी। समारोह शाखाओं, अंचलों और जिला मुख्यालयों में आयोजित किये जायेगें। पार्टी के 80 हजार से अधिक सदस्यों के घरो पर पार्टी का झंडा फहराया जायेगा। 02 जनवरी 2024 को भाकपा के पूर्व महासचिव का. ए. बी. बर्धन की पुण्यतिथि के अवसर पर राज्यस्तरीय समारोह पटना में आयोजित किये जाएंगे। राज्यस्तरीय समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का॰ डी॰ राजा और एनएफआईडब्लू की राष्ट्रीय महासचिव का॰ एनी राजा शामिल होंगी।

भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह सप्ताह मनाने के क्रम में पार्टी की सभी ईकाइयों में सदस्यता नवीकरण, नई भर्ती 2024 के कामों को सघन रूप से किया जाएगा। वर्ष 2024 में एक लाख सदस्यता का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में स्थापना दिवस समारोह की तैयारी जोर शोर से चल रही। भाकपा की स्थापना 26 दिसंबर 1925 को कानपुर में हुई थी। भाकपा का इतिहास संघर्ष और बलिदान का है। स्थापना दिवस समारोह में केंद्र की तानाशाही भाजपा सरकार को सत्ता से 2024 में हटाने का संकल्प लिया जाएगा। मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इस सरकार में दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़े हैं। मोदी सरकार लोकतंत्र, संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार हमला कर रही है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना भाकपा की प्राथमिकता में शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!