देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हिंदी फीचर फिल्म यंग इंडिया का फस्ट लुक आउट…

First look Out of Hindi Feature Film Young India…

रांची मिनी मायानगरी बन चुकी झारखंड की राजधानी रांची में हिंदी फीचर फिल्म यंग इंडिया का फर्स्ट लुक जारी किया गया।फ़िल्म की फ़िल्म की फर्स्ट लुक की लोकार्पण झारखण्ड कला एवं संस्कृति मंत्री अमर बाउरी,स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, समाजसेवी मधुकर सिंह ने किया।इस मौके पर निर्देशक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि यह फ़िल्म की कहानी महिला प्रधान है।एक लड़की पत्रकारिता में रहकर देस के सभी बुरे हालातो को सुधारकर एक नया इतिहास बनाती है।इसी संघर्ष को दिखाने का प्रयास किया गया ताकि महिलाये प्रेरित होकर खुद के बल से आगे बढ़ सके।फिल्म में बॉलीवुड के कलाकारों को भी शामिल किया गया है।इस फिल्म का निर्माण भारद्वाज फिल्म्स प्रोडक्शन इंडिया के बैनर तले किया जा रहा है जिसके निर्माता पीoकेo प्रधान है।फ़िल्म की कर्णधार मुख्य अभिनेत्री शीतल शाश्वत पर है।शीतल इस फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है।वह इस फ़िल्म में कराटे,जुडो और कई फाइट सीन करते नजर आने वाली है।अभिनय की मुख्य भूमिका में जीत सोनी,अरफ़ात,प्रियंका सिंह,विवेक कुमार,शिवा, कुणाल सिंह,आलोक झा,उपाशना सिंह है।फ़िल्म की संगीत को दर्शकों को ध्यान में रखते हुए अति कर्ण प्रिय बनाया जा रहा है।गायक साहिद माल्या,पलक मुच्छाल,रितु अग्रवाल,देव नेगी,उदित नारायण,प्रियंका और संजीव चक्रवर्ती का गायन सुनने को मिलेगा।प्रोडक्शन की और ध्यान आकृष्ट कराते हुए निर्देशक ने बताया कि कला सोनू भारद्वाज, क्रिएटिव उमाशंकर झा,गीत मीनाक्षी भारद्वाज सौरभ,प्रोडक्शन हेड आशु सिंह,साज-सज्जा जिया,मेकअप अलीशा एंड टीम, सहायक निर्देशक रत्नेश पांडेय,मृदुला,आकाश विश्वकर्मा,सानू गुप्ता तथा पीआरओ धीरज ठाकुर, श्रीधर पांडेय,शिवम मिश्रा है।फ़िल्म की सेकंड लुक को अगले सप्ताह पटना में जारी किया जाएगा।इस मौके पर फ़िल्म जगत के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।यंग इंडिया की रिलीजिंग अप्रैल में तय की गयी है।विदित हो कि सौरभ भारद्वाज को रियलिटी शो आई लव माई इंडिया से सफलता मिल रही है।ज्ञात हो कि सौरभ भारद्वाज आगामी जनवरी तक चार बॉलीवुड फ़िल्म का निदर्शन कर रहे है।फ़िल्म में अत्यधिक कलाकार बिहार-झारखंड़ से होंगे।

रिपोर्ट-श्रीधर पाण्डे/धीरज ठाकुर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!