अजब-गजबब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सोशल मीडिया में वायरल हुआ रामगढ़ में जन्मा अजीब बच्चा, अस्पताल में लगा लोगों का हुजूम…

रांची गोला रामगढ़ जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में प्रखंड के चोकाद गांव की एक महिला ने 01 मई की सुबह 6:40 बजे एक अजीब से बच्चे को जन्म दिया।सामान्य से ज्यादा लंबे बच्चे के दोनों पैर आपस में चिपके थे।बच्चे के पैर किसी जलपरी के समान लग रहे थे।बच्चे के बाकी अंग मसलन सिर, हाथ, पेट, आंख, नाक, मुंह, कान सब ठीक थे।हालांकि, उसके लिंग का पता नहीं चल रहा था।नौ महीने से पहले जन्मे इस बच्चे का पूर्ण विकास नहीं हुआ था।जानकारी मिलने के बाद बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ अस्पताल में जुट गयी।बच्चे का जन्म कराने वाले डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि बच्चे की स्थिति गंभीर थी।इसलिए उसे रेफर किया गया था।अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गयी।बच्चे को जन्म देने वाली महिला की हालत ठीक है। बच्चा आधे घंटे से अधिक समय तक जिंदा रहा।एक ओर जहां इस घटना की क्षेत्र में चर्चा हो रही है, वहीं सोशल मीडिया में भी बच्चे के फोटो को खूब शेयर किया जा रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button