सोनपुर के विभिन्न लोकेशंस पर हिन्दी म्यूजिक एल्बम की हो रही है शूटिंग ।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/
सोनपुर निवासी फिल्म अभिनेता कुंदन सिंह मुंबई से अभी बिहार आए हुए हैं।और पटना सोनपुर हाजीपुर सहीत विभिन्न लोकेशन पर अपनें होम प्रॉडक्शन साई विनायक फिल्म के बैनर तले हिन्दी म्यूजिक वीडियो का निर्माण कर रहे हैं !

बताते चले की कुंदन अपने होम प्रॉडक्शन के माध्यम से विगत कई वर्षों से देश की सेना और पुलिस के सम्मान में गाने का निर्माण करते आ रहे हैं !
इसी कड़ी में कुंदन सिंह द्वारा बनाया जा रहा ये म्युजिक विडियो भी सेना को समर्पित है
कुंदन का मानना है की हमारी सेना और पुलिस हीं देश के असल नायक हैं और हम सभी के दिलो में इनके लिए सम्मान की भावना होना चाहिए!
बन रहे इस म्यूज़िक अलबम में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी गईं है स्वर पलवी सिन्हा के हैं जबकि कलाकारों में ऐश्वर्या झा परितोष कुमार मंजीत कुमार धनजीत नमीतेश शशितेश आदि शामिल है जबकि कैमरा मैन रंजन उपाध्याय हैं !
इस म्यूज़िक वीडियो का निर्देशन कुंदन सिंह कर रहे हैं
For



