प्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सीसीटीवी की निगरानी में होगी इग्नू की सत्रांत परीक्षा…

किशनगंज इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, सहरसा के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मिर्ज़ा निहाल अहमद बेग के निर्देशानुसार स्थानीय मारवाड़ी कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र-86011 को इग्नू की जून, 2019 सत्रांत परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र बनाया गया है और इस केन्द्र में सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा ली जाएगी।इग्नू अध्ययन केन्द्र-86011 के समन्वयक-सह-केंद्राधीक्षक डॉ. सजल प्रसाद ने बताया कि परीक्षा 01 जून से 29 जून तक चलेगी।परीक्षा दोनों पालियों में होगी।मारवाड़ी कॉलेज के सभी कमरों में कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए प्रधानाचार्य डॉ. सुरेन्द्र रामनन्द द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। परीक्षा अवधि में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन को भी लिखित सूचना दे दी गई है।प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।डॉ. प्रसाद ने बताया कि क्षेत्रीय निदेशक द्वारा पूरी परीक्षा अवधि के लिए ऑब्जर्वर की भी नियुक्ति की गई है और सहरसा, पटना व दिल्ली से उड़नदस्ता की टीम भी परीक्षा का औचक निरीक्षण करेगी।परीक्षार्थियों को अपने साथ इग्नू द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं हॉल टिकट लाना अनिवार्य है।

रिपोर्ट-धर्मेंद्र सिंह 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!