पटना में प्रकाशोत्सव का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।पटना के अशोक राजपथ पर नगर कीर्तन निकला है जिसमें लाखों लोग पालकी के पीछे चल रहे हैं।बीएन कॉलेज के पास सड़क के दोनों ओर महिलाएं हाथों में फूल की थाली लिए हुए हैं।जत्थेदारों पर फूलों की बारिश कर रही हैं।जगह-जगह करतब दिखाए जा रहे हैं।जुलूस धीरे-धीरे गायघाट की ओर बढ़ रहा है।जुलूस में हाथी-घोड़े,ऊंट हैं जिन्हें खूब सजाया गया है।आम लोग भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं।हर थोड़ी पर चाय,पानी, नाश्ते के पैकेट बांटे जा रहे हैं।जिसको जैसे बन पड़ रहा है वे सेवा में जुटे हैं।पीएमसीएच के पास एक बुजुर्ग खड़े हैं।84 साल उनकी उम्र हैं।कहते हैं इससे पहले ऐसा नजारा कभी अपने जीवन में नहीं दिखा।
प्रकाशोत्सव में पूरा पटना पवित्र हो गया है।सरकार ने अपनी इच्छाशक्ति दिखाई तो पूरा पटना जगमग हो गया है।इससे देश-दुनिया में बिहार की छवि ही बदल गयी।फूलों की बारिश हो रही है।
जहां तक नजर जाती है श्रद्धालु ही श्रद्धालु।पटना में आस्था का ऐसा जनसैलाब पहले नहीं दिखा।अद्भुत नजारा।अविश्वसनीय।नगर कीर्तन सुबह 10.30 बजे गांधी मैदान से निकला और उसके पीछे लोगों का हुजूम।
पर्यटन मंत्री अनीता देवी ने की संतो की सेवा…
लोकतंत्र की जननी बिहार की पावन धरती पाटलिपुत्र (पटना) में सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी की 350 वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित बिहार सरकार एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित 350 वे प्रकाशोत्सव के अवसर पर देश-विदेश से आये पर्यटको,श्रद्धालुओ और सेवादारों की सेवा करना हर बिहारी के लिए गौरव की बात है।इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के माननीय मंत्री श्रीमती अनीता देवी ने इस अवसर पर सेवा की और श्रद्धालुओ के लिए स्वयं आटा गुथकर रोटियां भी बनाई और श्रद्धाभाव
से सभी को खिलाया साथ ही स्वयं भी इस पंगत में भाग लिया।इस प्रकाशोत्सव को अति महत्वपूर्ण बनाने में अनीता देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया।अनीता देवी ने केवल सच लाइव डॉट इन को बताया की यह प्रकाशोत्सव पर्व मेरे जीवन के लिए ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण मानव समाज लिए अति महत्वपूर्ण है,खासकर बिहारियों के लिए। इस पर्व पर आने-वाले सभी अतिथियों का पर्यटन विभाग हार्दिक स्वागत करता है।