प्रमुख खबरें

समाजवादी नेता पूर्व सांसद के श्राद्ध कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए कई नेता

भोजपुर गुड्डू कुमार सिंह दिवंगत राम अवधेश सिंह  की शोक सभा का आयोजन उनके पैतृक गांव पीपरा में सम्पन्न हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव, पूर्व सांसद पप्पू यादव, पूर्व मंत्री कांति सिंह, mlc राधाचरण साह, जगदीश पुर के विधायक राम विशुन सिंह, अरवल के विधायक रविन्द्र कुशवाहा, अगिआंव के विधायक प्रभुनाथ प्रसाद, आरा के विधायक अनवर आलम, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, दिनारा के पूर्व विधायक सीता सुंदरी देवी, पूर्व विधायक भाई दिनेश यादव, जिला परिषद के अध्यक्ष आरती देवी, राजपुर के प्रमुख अनिता यादव, पूर्व अध्यक्ष आरा नगर निगम शिव कुमारी देवी, माले नेता राजू यादव उपस्थित थे।कार्यक्रम में अध्यक्ष के लिए राजेश दुबे ने  कार्यक्रम के अध्यक्षता के लिए अर्जकसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री तथा सोसित समाज दल के वयोवृद्ध नेता लक्ष्मण सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। शेषनाथ सिंह तथा पप्पू यादव ने समर्थन किया। मंच संचालन अध्यक्ष के अनुमति से कृष्णदयाल सिंह झारखंड चौकीदार दफादार पंचायत के अध्यक्ष ने किया। बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत बिहार पटना के तमाम नेताओं ने अपना विचार व्यक्त किया और दिवंगत राम अवधेश सिंह के अधूरे कार्यों को एकता के साथ पूरा करने का संकल्प लिया। भोजपुर जिलाध्यक्ष रामानंद सिंह, कर्मचारी महासंघ गोप गट भोजपुर के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन, अवधेश पासवान, लालजी सिंह, संजय कुमार, मनोज कुमार, इत्यादि थे।इस शोक सभा में सभी दलों के समानित सदस्य और आम जनता की सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!