District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का किया गया त्रैमासिक निरीक्षण।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। प्रत्येक तीन माह पर ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण के प्रावधान के आलोक में डीएम के द्वारा त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस में संधारित वीवीपैट, आंतरिक दीवार, पेंटिंग, ताले, सील, आदि का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। ईवीएम वेयर हाउस में तैनात सभी सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे। उन्हें ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा सतर्कता पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अजित प्रताप सिंह चौहान, एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश चंद्र भी मौके पर उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button