देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
शिवदीप लांडे की ये तस्वीरें हो गई हैं वायरल…
अपराधियों/अंडरवर्ल्ड के लिए आईपीएस शिवदीप लांडे बेहद कठोर मिजाज के ऑफिसर हैं।नाम ही खौफ पैदा कर देता है।पर फैमिली लाइफ में लांडे उतने ही ‘कूल’शख्स हैं ।फुर्सत में फैमिली को फूल टाइम देते हैं,बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी लांडे अभी डेपुटेशन पर होम स्टेट महाराष्ट्र गये हैं।उनकी पोस्टिंग मुंबई के एंटी नारकोटिक्स सेल में की गई है।ड्यूटी सँभालते ही लांडे ड्रग सिंडिकेट पर टूट पड़े हैं।वेष बदल अहले सुबह खुद मुखबिरों की सूचना पर पीछे लग जाते हैं।परिणाम,मुंबई की मीडिया में भी लांडे के ऑपरेशन की ख़बरें सुर्खियां बननी शुरु हो गई है।



