प्रमुख खबरेंराजनीति

मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था चौपट।..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-पटना।, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने मोदी सरकार के आर्थिक नीति की आलोचना करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार की विनाशकारी आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। देश पर लगातार कर्ज बढ़ते जा रहा है। आर्थिक असमानता भी बढ़ती जा रही है। पूंजीपतियों की संपत्ति लगातार बढ़ती जा रही है, गरीब और गरीब होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत सरकार को चेतावनी दी है कि भारत पर कर्ज का जोखिम भारी पड़ सकता है। भारत 205 लाख करोड़ का कर्जदार बन चुका है। पिछले वित्तीय वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में यह कर्ज 200 लाख करोड़ रुपये था। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा है कि भारत का सरकारी ऋण, मध्यम अवधि में जीडीपी के 100 फीसदी से ऊपर पहुंच सकता है। आईएमएफ और अन्य आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि ऊंचे ऋण स्तर और उस ऋण को चुकाने से जुड़ी पर्याप्त लागत के कारण भारत को अपनी क्रेडिट रेटिंग बढ़ाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

सरकार के कमजोर राजकोषीय प्रदर्शन और भारी कर्ज के साथ-साथ अर्थव्यवस्था की प्रति व्यक्ति कम जीडीपी के कारण भारत की मजबूत बुनियादी बातें कमजोर हो गई हैं। भारत की कम प्रति व्यक्ति आय एक प्रमुख कारक है जो सॉवरेन रेटिंग में भारत के स्कोर को नीचे खींचती हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!