अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

विश्वास की भावना जागृत करने के लिए जिले के विभिन्न थानों में हर शनिवार शिकायतों का ऑन द स्पॉट निराकरण होगा…

किशनगंज जिले वासियों के बीच विश्वास की भावना जागृत करने और आमजनों की शिकायतों का ऑन द स्पॉट निराकरण करने के लिए हर शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार को एसपी कुमार आशीष टाउन थाना में स्थानीय लोगों की फरियाद सुनेंगे।वहीं एसडीपीओ अखिलेश कुमार बहादुरगंज थाना में और मुख्यालय डीएसपी पन्ना सिंह पोठिया थाना

में फरियादियों की शिकायतों का ऑन द स्पॉट निपटारा करेंगे।इस संबंध में एसपी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को एसपी, एसडीपीओ और डीएसपी मुख्यालय द्वारा जिले के विभिन्न थानों में थाना दिवस का आयोजन किया जाएगा।शिविर लगाकर आमजनों की शिकायतें सुनी जाएगी और तत्काल समाधान किया जाएगा।एसपी ने कहा कि इस दौरान स्थानीय नागरिक अपनी समस्याओं,सूचना और सुझावों को वरीय अधिकारियों के साथ साझा कर सकेंगे।

जिसके त्वरित निदान का प्रयास किया जाएगा।इस माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच जन-संवाद भी स्थापित होगी।पुलिस के प्रति विश्वास की भावना जागृत होगी।उन्होंने चुप्पी तोड़ें, खुलकर बोलें,भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाएं पर जोर देते हुए कहा कि साक्ष्य के साथ पुलिस की भी शिकायत करें।परिवादी की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र सिंह 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!