प्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लोजपा प्रत्याशी वीणा देवी ने कोर्ट में की सरेंडर, मिली जमानत एससी/एसटी एक्ट के मामले थी आरोपी…

वैशाली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार लोजपा प्रत्याशी वीणा देवी को आज मिली है जमानत।बता दें कि हाजीपुर कोर्ट के एसीजीएम ने वर्ष 2005 के एससी/एसटी मामले में जमानत दिया है।आज एनडीए प्रत्याशी वीणा देवी अपने अधिवक्ता बिनोद कुमार के साथ कोर्ट में सरेंडर किया और जमानत प्राप्त किया।इस दौरान प्रत्याशी वीणा देवी के पति एमलसी दिनेश कुमार सिंह साथ में थे।बता दें कि इसी मामले जमानत नही होने और अपने नामांकन में मामले का जिक्र नहीं करने को लेकर महागठबंधन के नेताओ ने धरना देकर प्रदर्शन किया था और एनडीए प्रत्याशी की गिरफ्तारी की मांग किया था।

रिपोर्ट-बैशाली संवाददाता

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button